CCTV कैमरे की पकड़ में आने से बचने को छाता लिए जाता दिखा अमृतपाल, घर में छिपाने वाली महिला गिरफ्तार, पुलिस को दी अहम जानकारी

Published : Mar 24, 2023, 07:24 AM ISTUpdated : Mar 24, 2023, 08:27 AM IST
Amritpal Singh

सार

अमृतपाल (Amritpal Singh) पंजाब पुलिस की पकड़ में आने से बचने के लिए भागते हुए हरियाणा गया था और कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में एक महिला के घर में छिपा था। उसका एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। इसमें वह छाता लिए दिख रहा है। 

चंडीगढ़। खालिस्तानी समर्थक और 'वारिस पंजाब डे' संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह  (Amritpal Singh) को पुलिस अब तक नहीं पकड़ पाई है। शनिवार से उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस का अभियान चल रहा है। इस बीच अमृतपाल को अपने घर में छिपाने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसने बताया है कि अमृतपाल ने अपना हुलिया बदल लिया है।

अमृतपाल हरियाणा के कुरुक्षेत्र के शाहाबाद इलाके में छिपा था। उसका एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें वह सड़क पर चलता दिख रहा है। सीसीटीवी कैमरे की पकड़ में आने से बचने के लिए वह छाता लगाए हुए था। क्लिप में अमृतपाल हल्के नीले रंग की शर्ट और काली पैंट में दिख रहा है। उसने एक छोटा बैग भी लिया हुआ था।

अमृतपाल को छिपाने वाली महिला गिरफ्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में रहने वाली महिला बलजीत कौर ने अमृतपाल और उसके सहयोगी पापलप्रीत सिंह को अपने घर में छिपाया था। पुलिस ने गुरुवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया। महिला को शाहाबाद इलाके से पकड़ा गया। बलजीत कौर पापलप्रीत को दो साल से ज्यादा समय से जानती थी।

कुरुक्षेत्र के एसपी सुरिंदर सिंह भोरिया ने कहा, "हमने महिला बलजीत कौर को पकड़ लिया है। उसने रविवार को शाहाबाद में अपने घर पर अमृतपाल और उसके सहयोगी पापलप्रीत सिंह को शरण दी थी। महिला को पंजाब पुलिस को सौंप दिया गया है।"

अमृतपाल ने बदला हुलिया, नहीं पहन रहा पगड़ी

बलजीत कौर ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि अमृतपाल ने अपना हुलिया बदल लिया है। वह पगड़ी नहीं पहन रहा है। 18 मार्च को अमृतपाल अपने सहयोगी पापलप्रीत सिंह के साथ लुधियाना से पानिपत आया था। दोनों जुपिटर स्कूटर पर सवार होकर आए थे। उन्होंने अपने एक सहयोगी के घर में शरण ली थी।

यह भी पढ़ें- अमृतपाल का गनमैन गोरखा बाबा लुधियाना से गिरफ्तार, अब खालिस्तानी बॉस के सीक्रेट का भी चलेगा पता

दूसरे दिन दोनों शाहबाद इलाके में रहने वाली बलजीत कौर के घर पहुंचे थे। बलजीत के भाई ने अमृतपाल को पहचान लिया था। अमृतपाल ने उसे इस बात के लिए मना लिया कि किसी को नहीं बताए कि वह यहां आया था। इसके बाद अमृतपाल ने बलजीत के भाई के मोबाइल फोन से कई कॉल किए।

यह भी पढ़ें- अमृतपाल सिंह से भी दो कदम आगे है पत्नी किरणदीप कौर, आतंकी संगठन से खास कनेक्शन

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Punjab: किसान मजदूर मोर्चा 5 दिसंबर को करेगा रेल रोको आंदोलन, 19 जिलों में होगा असर
Dharmendra का ये है पंजाब वाला वो घर, यहीं पर हीमैन का बीता था बचपन