प्रकाश सिंह बादल भारत के नेल्सन मंडेला थे,अजादी से 21वीं सदी तक देश को बदलते देखा...हरियाणा के CM खट्टर ने कही ये बात

Published : Apr 26, 2023, 08:30 AM ISTUpdated : Apr 26, 2023, 08:44 AM IST
former punjab cm prakash singh badal passed away cm

सार

प्रकाश सिंह से निधन पर पंजाब ही नहीं हरियाणा मे भी शोक की लहर है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने परिवार को सांत्वना देते हुए कहा-बादल जी भारत के नेल्सन मंडेला थे, उन्होंने भारत को आजादी से लेकर 21 सदी तक बदलते देखा है।

चंडीगढ़. किंग ऑफ कहे जाने वाले और पंजाब में पांच बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल के निधन से हरियाणा में भी शोक की लहर दौड़ गई है। खुद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर इस दुख की घड़ी में प्रकाश बादल के परिवार से मिलने और बेटे सुखबीर बादल को सांत्वना देने के लिए पहुंचे। सीएम खट्टर के अलावा हरियाणा के अन्य नेताओं ने भी पूर्व मुख्यमंत्री बादल के निधन पर दुख जताया है। 

'प्रकाश सिंह ने 21वीं सदी तक भारत तो बदलते देखा'

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने प्रकाश सिंह बादल को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल पहुंचकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और वहां उपस्थित उनके परिजनों को ढाढ़स बंधाया। उन्होंने दुख जताते हुए कहा-सरदार प्रकाश सिंह बादल जी के देहावसान से आज भारतीय राजनीति के एक ऐसे युग का अंत हो गया जिसने देश की आज़ादी से लेकर 21वीं सदी तक बनते और बदलते भारत को देखा।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा-प्रकाश सिंह बादल जी और मेरे पर दादा साथी थे

वहीं हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत सिंह चौटाला ने भी प्रकाश सिंह बादल पर दुख जताते हुए कहा- राजनीति के पुरोधा, महान स्वतंत्रता सैनानी, मेरे परदादा जी के साथी, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय प्रकाश सिंह बादल साहब के निधन से हमें गहरा दुःख पहुंचा है। यह कभी न पूरी हो सकने वाली क्षति है। उन्होंने हमेशा हमारे परिवार पर अपना वात्सल्यपूर्ण आशीष बनाए रखा। ईश्वर महान आत्मा को अपने चरणों में निवास प्रदान करें। ॐ शांति !

हरियाणा के पूर्व सिंह हुड्‌डा ने बादल के निधन पर जताया दुख

वहीं कांग्रेस के सीनियर नेता और हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक, देश के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब के पूर्व CM श्री प्रकाश सिंह बादल जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ! ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में निवास दें व शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करें! भावभीनी श्रद्धांजलि!

बीजेपी नेता कुलदीप सिंह बिश्नोई ने भी शोक प्रकट किया

पंजाब की राजनीति के पुरोधा, मेरे पिता जी के घनिष्ठ मित्र रहे पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल जी का जाना एक युग का अंत है। कई बार उनसे मुलाकात हुई। एक जादुई व्यक्तित्व के धनी, जिनका मुझ पर सदा आशीर्वाद रहा, उनके निधन की सूचना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। आपने शासनकाल में उन्होंने अनगिनत पंजाब हित की योजनाएँ लागू की, जिनसे पंजाब प्रगति के पाथ पर अग्रसर हुआ। परमात्मा उनको अपने चरणों में स्थान दे। ऊं शांति।

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

गणतंत्र दिवस से पहले सरहिंद रेलवे पर धमाका, लोको पायलट घायल-क्या यह आतंकी साजिश थी?
AK-47, मैगज़ीन और विदेशी पिस्टल: भारत-पाक बॉर्डर पर हथियारों का भंडार, किस हमले की थी तैयारी?