हिमाचल-उत्तराखंड और पंजाब में त्राहि-त्राहि: 10 तस्वीरों में देखें इंद्रदेव ने कैसे सबकुछ तबाह कर डाला

Published : Jul 10, 2023, 03:36 PM IST

 हिमाचल-उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब और उत्तरी राज्यों में बादल फट गए हैं। आसमान से आफत की बारिश हो रही है। इन राज्यों में बाढ़ जैसे हालात हैं। पिछले 24 घंटे में 56 मौतें हो चुकी हैं। 

PREV
110

पंजाब/हिमाचल. देश के आधे से ज्यादा राज्यों में कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है। बारिश ने मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक तहस-नहस कर दिया है। मौसम विभाग और आईएमडी ने हिमचाल-उत्तराखंड, दिल्ली हरियाणा और पंजाब में भारी बारिश की चेतावनी की है। वहीं इन 7 राज्यों में 24 घंटे के अंदर बारिश और लैंडस्लाइड के चलते 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। मनाली में बारिश का 52 साल का रिकॉर्ड टूट गया है तो चंडीगढ़ के इतिहास में इस साल सबसे ज्यादा पानी गिरा है। हिमाचल-उत्तराखंड में सारी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने बाढ़ और बारिश के हालातों को लेकर मंत्रियों और अधिकारियों से बात की है।

210

हिमाचल प्रदेश में बारिश के चलते जो मंजर देखने को मिल रहे हैं डरवाने हैं। यह तस्वीर हिमाचल की है, देखिए कैसे बहुमंजिला यह इमारत ताश के पत्तों की तरह पानी में बह गई। ऐसे कई मकान हैं जो इस तरह पानी में समां गए।

310

बारिश ने हिमाचल उत्तराखंड के अलावा पंजाब में भी कहर बरपाया हुआ है। यह तस्वीर पंजाब के आनंदपुर साहिब की है, जहां बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सरकार ने इलाके लोगों को निकालकर सुरक्षित जगह पहुंचाया है।

410

हिमाचल में सरकर ने बारिश के कहर के चलते स्कूल-कॉलेज बंद करा दिए हैं। जलप्रलय की यह तस्वीर कुल्लू जिले की है, जहां भारी बारिश के कारण पार्वती नदी का जलस्तर बढ़ गया और आसपास के घरों में इस तरह पानी घुस गया है।

510

हिमाचल-पंजाब के अलावा भी पिछले दो दिन से जारी मूसलाधार बारिश ने कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यहां 1982 के बाद से जुलाई में एक दिन में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। इस तस्वीर से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि दल्ली में लोग नाव का सहारा ले रहे हैं। तस्वीर में दिल्ली की PWD मंत्री आतिशी अधिकारियों संग यमुना नदी पहुंची।

610

पंजाब और दिल्ली की सीमा से लगे हरियाणा में भी बारिश का कहर जारी है। यह तस्वीर साइबर सिटी गुरुग्राम की है। जहां एक युवक की कार सुभाष चौक पर भरे पानी में फंस गई। इसके बाद वह अपनी जान बचाने के लिए कार की छत पर जा बैठा। वो छत पर बैठकर अपने वालों को फोनकर बचाने के लिए बात करता रहा।

710

यह तस्वीर चंडीगढ़ शहर की है, जहां बारिश ने ऐसा रौद्र रूप दिखाया है कि लोगों ने इससे पहले यहां ऐसी बारिश नहीं देखी। शहर की कई कॉलोनियों में कमर तक पानी भर गय। आलम यह था कि सड़क पर नाव चलानी पड़ी।

810

बारिश की तबाही की यह तस्वीर जालंधर के फिल्लौर में पंजाब पुलिस एकेडमी की है। जहां पानी का सैलाब अंदर जा घुसा। इसके बाद जो हुआ वो मंजर बड़ा ही खतरनाक था। यहां खड़ी दर्जनों कार खिलौनों की तरह पानी में बहती नजर आईं।

910

हिमाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश मंडी जिले में हुई है। यह तस्वीर मंडी के नागवाई गांव में ब्यास नदी की है। जहां एनडीआरएफ टीम अपनी जान जोखिम में डालकर किनारे फंसे लोगो को रेस्क्यू करती हुई।

1010

हिमाचल प्रदेश के सीएम ने बारिश के कहर को देखते हुए लोगों से 24 घंटे घर में रहने की अपील की है। प्रदेश में अब तक बारिश और बाढ़ से करीब दर्जन भर लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में 60 गाड़ियां पानी के तेज बहाव में बह गईं। यह तस्वीर कुल्लू बस स्टैंड की है, जहां पानी का सैलाब आया हुआ है।

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories