सोशल मीडिया पर प्यार, शादी के दिन धोखा! मैरिज हॉल पहुंचकर घूमा दूल्हे का दिमाग

Published : Dec 07, 2024, 01:31 PM IST
nancy tiwari

सार

दुबई में रहने वाले एक लड़के की इंस्टाग्राम पर एक लड़की से दोस्ती हुई और फिर प्यार। शादी के दिन लड़की और उसका परिवार गायब, दूल्हा और परिवार रह गए हैरान। लड़की पर धोखे और पैसे ऐंठने का आरोप।

जालंधर। जोड़ियां ऊपर वाला बनाता है ये बात तो आप सभी ने सुनी होगी, लेकिन लोग इन दिनों सोशल मीडिया के जरिए अपनी शादी फिक्स करवाते हुए नजर आ रहे हैं। इन दिनों कई ऐसे मामले देखने को मिल रहे हैं जिनमें युवक और युवत्तियां विदेश से आकर अपनी शादी रचा रहे हैं। कई लोगों का शादी का सपना पूरा हो जाता है तो कुछ को इस मामले में धोखा मिलता है। इसका ताजा उदाहरण हाल ही में देखने को मिला है। पंजाब के जालंधर से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 6 सालों से दुबई में रहने वाले एक शख्स की दोस्ती एक लड़की से इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती कब प्यार में बदल गई पता ही नहीं चला।

दोनों ने शादी का इरादा बना लिया था। शुक्रवार यानी 6 दिसंबर के दिन वो शादी करने जा रहे थे। इन सबके बीच लड़का कभी भी लड़की के परिवार वालों से नहीं मिला था। जब लड़का अपने परिवार के साथ बारात लेकर जालंधर से मोगा पहुंचा तो उसी आंखें फटी की फटी रह गई। जहां शादी होनी थी वहां पर प्लेस ही नहीं था। जब लड़के ने लड़की के परिजनों को फोन लगाकर इस बारे में बताया तो उन्होंने कहा कि कोई उन्हें लेने के लिए वहां आएगा। लड़का शाम तक लड़की के परिवार वालों का वेट करता रहा, लेकिन कोई नहीं आया। बाद में जब लड़के ने लड़की को फोन किया तो उसका फोन बंद जा रहा था।

लड़की ने दुबई से मांगवाएं थे पैसे

अपने साथ हुए धोखे की शिकायत लड़के ने पुलिस थाने में दर्ज करवाई। लड़के के परिजनों ने लड़की पर धोखा देने का आरोप लगाया है। साथ ही ये भी बताया कि लड़की ने दुबई से पैसे भी मांगवाए थे। लड़के वालों का शादी की तैयारियों में काफी ज्यादा पैसा खर्च हो गया। ऐसे में परिजनों ने जल्द से जल्द लड़की और उसके परिवार वालों की गिरफ्तारी की मांग की है।

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Patiala Blast : कौन है वो जिसने रेलवे ट्रैक पर किया ब्लास्ट, उसका धड़ मिला-खोपड़ी गायब
Patiala Blast: पटियाला में रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची बड़ी ट्रेन दुर्घटना