2 दर्जन गाड़ियों के काफिले संग चलती हैं भगवंत मान की बीवी, लोगों ने पूछा- यह कैसी आम आदमी की सरकार- Watch Video

Published : Dec 17, 2023, 01:11 PM ISTUpdated : Dec 17, 2023, 01:32 PM IST
Gurpreet Kaur convoy

सार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) की पत्नी गुरप्रीत कौर दो दर्जन गाड़ियों के काफिले के साथ चलती हैं। वह दो करोड़ रुपए की बुलेटप्रूफ कार का इस्तेमाल करती हैं।

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) इन दिनों चर्चा में हैं। चर्चा का मुद्दा सीएम का परिवार है। पिछले दिनों भगवंत मान की बेटी सीरत कौर ने वीडियो जारी कर बताया था कि उनके पिता की पत्नी गर्भवती है। इसके साथ ही उसने बताया कि भगवंत मान शराब पीकर गुरुद्वारा जाते हैं।

अब सोशल मीडिया पर भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर के काफिले का वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में जिस काफिले को गुरप्रीत कौर का बताया गया है उसमें करीब दो दर्जन गाड़ियां हैं। वीडियो को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं कि जो पार्टी खुद को आप आदमी की पार्टी कहती है और अपनी सरकार को आम आदमी की सरकार बताती है उसके सीएम की पत्नी किस तरह बड़े लाव लश्कर के साथ चलती है। क्या आम आदमी की सरकार ऐसी होती है?

 

 

दो करोड़ की कार में सवार होती हैं गुरप्रीत कौर

एक्स पर मानिक गोयल नाम के यूजर ने वीडियो पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि वीडियो देखकर आपको लग सकता है कि काफिला प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या किसी केंद्रीय मंत्री का होगा, लेकिन आप गलत सोच रहे हैं। यह काफिला पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर का है। गुरप्रीत कौर न कोई चुनी हुईं जनप्रतिनिधी हैं और न कोई संवैधानिक पद पर हैं।

गुरप्रीत कौर दो करोड़ रुपए से अधिक की सरकारी बुलेटफ्रूफ लैंड क्रूजर कार इस्तेमाल करती हैं। उनकी सुरक्षा के लिए सैकड़ों पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। मुख्यमंत्री की मां और बहन भी बड़ा काफिला और सुरक्षा इस्तेमाल करती हैं। चुनाव जीतने से पहले भगवंत मान नेताओं को मिलने वाली बड़ी सुरक्षा की खूब आलोचना करते थे। अब उनके परिवार के लोग नेताओं से अधिक सुरक्षा लेकर चलते हैं। यह अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की सरकार की जमीनी सच्चाई है।

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

डेढ़ करोड़ की लॉटरी लगते ही डरकर क्यों भागा मजदूर कपल? पुलिस को देनी पड़ी सिक्यूरिटी
पत्नी के मर्डर केस में 4 साल बाद प्रोफेसर गिरफ्तार, बेटी का एक टेस्ट बना गेमचेंजर सबूत