पंजाब में गन्ने के दामों में बड़ी बढ़ोतरी! खिल उठे किसानों के चेहरे

Published : Nov 26, 2024, 04:21 PM IST
Sugarcane

सार

पंजाब के किसानों को एक बड़ी सौगात मिली है। पंजाब सरकार की तरफ से गन्ना किसानों को बहुत बड़ी खुशखबरी मिली है।

पंजाब। आज आप सरकार की तरफ से पंजाब के किसानों को एक नई सौगात दी गई है। गन्ने की कीमतों में 10 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़त हुई है, जिसके चलते किसानों को राहत मिली है। इसी संदर्भ में गन्ने की नई कीमत राज्य में 401 रुपये प्रति क्विंटल हो गई है। सीएम भगवंत मान ने इस बात की जानकारी देते हुए ये दावा किया है कि पंजाब एक ऐसा राज्य अब बन चुका है जोकि गन्ना किसानों को सबसे अधिक मूल्य प्रदान करता है। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हित में आगे भी ऐसे ही फैसले लेती रहेगी।

इन दो राज्यों के मुकाबले पंजाब में ज्यादा दाम

इस बारे में जानकारी देते हुए सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में गन्ने का दाम 391 रुपये प्रति क्विंटल से अब 401 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि पूरे देश में पंजाब ही ऐसा राज्य हैं जहां पर गन्ने का सबसे ज्यादा दाम मिल रहा है। इसके चलते किसानों को काफी फायदा हासिल हो रहा है। बिहार में गन्ने के दाम 300 से 360 रुपये प्रति क्विंटल हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश में गन्ने के दाम 340 से 360 रुपये प्रति क्विंटल है। 2023 के दिसंबर महीने में किसानों की मांग को देखते हुए सीएम भगवंत मान ने गन्ने के दामों में इजाफा किया था।

आप का स्थापना दिवस मनाते दिखें भगवंत मान

जानकारी के लिए बता दें कि आज आप पार्टी द्वारा अपना स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। ऐसे मे सीएम भगवंत सिंह मान ने ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर की।उन्होंने लिखा,"आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से निकली हुई पार्टी है जिसके विचारों की गूंज आज पूरे देश में है। भारत के संविधान दिवस पर पैदा हुई इस पार्टी ने जहां आम लोगों को मुफ्त शिक्षा, मुफ्त बिजली और मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं जैसे अधिकार दिए।" भगवंत मान ने ट्वीट में लिखा," लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक भी किया। राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी पूरी मेहनत और दृढ़ता से आगे बढ़ रही है। संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई जारी रहेगी। आइए पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर देश और राज्य को बेहतर बनाने का संकल्प लें।"

ये भी पढ़ें-

नवजोत सिंह के सपोर्ट में उतरे SC के वकील, डॉक्टरों की बोलती की बंद

अनशन से पहले पुलिस का जगजीत सिंह दल्लेवाल पर एक्शन, भड़क उठे किसान नेता

 

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Patiala Blast : कौन है वो जिसने रेलवे ट्रैक पर किया ब्लास्ट, उसका धड़ मिला-खोपड़ी गायब
Patiala Blast: पटियाला में रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची बड़ी ट्रेन दुर्घटना