Weather Photos:नौतपा में भी 'NO तपा' भारत, जानिए अब आगे कैसा रहने वाला है मौसम का हाल

भारत में संभवत: ऐसा पहली बार हो रहा है, जब गर्मियों के सबसे गर्म दिनों यानी नौतपा में भी कई राज्यों में बारिश हो रही है। बता दें कि इस बार नौतपा 26 मई से शुरू हुआ, जो 8 जून तक चलेगा। 

Amitabh Budholiya | Published : Jun 1, 2023 3:22 AM IST / Updated: Jun 01 2023, 12:17 PM IST

18

नई दिल्ली. भारत में संभवत: ऐसा पहली बार हो रहा है, जब गर्मियों के सबसे गर्म दिनों यानी नौतपा में भी कई राज्यों में बारिश हो रही है। बता दें कि इस बार नौतपा 26 मई से शुरू हुआ, जो 8 जून तक चलेगा। नौपता मई और जून के महीने में पड़ता है। भारत मौसम विभाग(IMD) और प्राइवेट एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार आजकल में कई राज्यों में बारिश हो सकती है। (तस्वीर-अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर की)

28

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत में गरज, बिजली और कभी-कभी तेज़ हवाओं/तूफान के साथ तेज या मध्यम बारिश साथ ही 40-50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। 1 जून को उत्तराखंड के छिटपुट स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना। हरियाणा में रुक-रुककर बारिश होती रही। (तस्वीर-गुरुग्राम की है)

38

आजकल में पश्चिमी हिमालय, पंजाब के कुछ हिस्सों, दक्षिण कर्नाटक, आंध्र प्रदेश के तटीय भागों, रायलसीमा और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो तेज़ बारिश संभव है। हरियाणा में भी मौसम का यही हाल है। (तस्वीर-गुरुग्राम की है)

48

हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और धूल भरी आंधी चल सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। पश्चिम उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश और गुजरात के उत्तरी भागों, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश संभव है।

58

उत्तर भारत के अलावा पश्चिम उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश और गुजरात के उत्तरी भागों, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश संभव है। (तस्वीर-श्रीनगर के मुगल गार्डन की)

68

स्काईमेट वेदर के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान, हरियाणा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप और तटीय आंध्र प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है। पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश हुई और ऊपरी इलाकों में अलग-अलग जगहों पर बर्फबारी हुई। (तस्वीर-श्रीनगर के मुगल गार्डन की)

78

ओडिशा, तमिलनाडु, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मध्य प्रदेश, राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, केरल और छत्तीसगढ़ में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई। उधर, कश्मीर में मौसम ठंडा बना हुआ है। (तस्वीर-श्रीनगर के मुगल गार्डन की)

यह भी पढ़ें-छत्तीसगढ़ के कांगेर वैली नेशनल पार्क में मिला चूहे के आकार वाला ये दुर्लभ हिरण, जानिए क्या है इसकी कहानी

88

पंजाब में बारिश के चलते तापमान डाउन है। राजस्थान में अधिकतम तापमान में काफी गिरावट आई है। वास्तव में, पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों जैसे जोधपुर और जैसलमेर में दशक के दौरान सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। (तस्वीर-अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर की)

यह भी पढ़ें-PM मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट 'वंदे भारत' और 'सेमी हाई स्पीड' ट्रेनों को लेकर सीक्रेट डॉक्यूमेंट से बड़ा खुलासा, क्यों हो रही देरी?

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos