पंजाब के लिए आज बड़ा दिन: अमृतपाल सिंह को लेकर टेंशन में सरकार...तीन राज्यों की पुलिस अलर्ट

Published : Mar 19, 2023, 09:48 AM ISTUpdated : Mar 22, 2023, 10:08 AM IST
wanted khalistan supporter amritpal singh Haryana Punjab and Himachal Police Alert

सार

'वारिस पंजाब दे' के मुखिया अमृतपाल सिंह ने पूरे पंजाब में हड़कंप मचाकर रखा हुआ है। भगवंत मान सरकार ने माहौल ना बिगड़े इसके लिए आज दोपहर 12 बजे तक इंटरनेट बंद कर दिया गया है। वहीं हरियाणा और हिमाचल पुलिस भी अलर्ट है।

जालंधर. खालिस्तानी समर्थक और 'वारिस पंजाब दे' के मुखिया अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पूरे पंजाब में बवाल मचा हुआ है। प्रदेश की पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां उस पर लगातार शिकंजा कस रही हैं। पंजाब में उसे पकड़ने को लेकर बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इतना ही नहीं पुलिस ने उसे भगोड़ घोषित कर दिया है। अभी तक उसके समर्थकों सहित 78 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन अमृतपाल फरार होने में कामयाब हो गया।

पंजाब के लिए आज का दिन बहुत बड़ा

आज पंजाब के लिए बहुत बड़ा दिन है। एक तरफ खालिस्थानी कहे जाने वाले अमृतपाल सिंह पंजाब में अलर्ट है, पूरे प्रदेश में तनाव की स्थित बन गई है। माहौल ना बिगड़े इसके लिए सरकार और प्रशासन ने कई जिलों में इंटरनेट बंद कर रखा है। वहीं दूसरी तरफ आज के ही दिन पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता रहे सिद्धू मूसेवाला की पहली बरसी है। बताया जा रहा कि मूसेवाला की बरसी में करीब एक लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। वहीं मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने पंजाब पुलिस पर आरोप लगाया है कि लाखों लोग मेरे बेटे की बरसी में ना पहुंचे इसलिए अमृतपाल को पकड़ने की कार्रवाई के लिए आज का दिन चुना है। पंजाब सरकार ने जानबूझकर कर रही है।

अमृतपाल के हड़कंप से तीन राज्यों की पुलिस अलर्ट

अमृतपाल सिंह को लेकर ना सिर्फ पंजाब में हड़कंप है, बल्कि प्रदेश की सीमाओं से लगने वाले राज्य हिमाचल, हरियाणा और दिल्ली में भी उसे पकड़ने के लिए पुलिस भी अलर्ट पर है। इसके लिए पंजाब से लगी बॉर्डर पर गश्त बढ़ा दी गई है। हर नाके पर संदिग्ध वाहनों की चैकिंग की जा रही है। पुलिस ने कई स्थानों पर नाकाबंदी कर दी है। यहां से गुजरने वाले हर छोटे-बड़े वाहनों की चैकिंग की जा रही है। पंजाब पुलिस इन राज्यों की पुलिस से लगातार संपर्क बनाए हुए है।

खुद को 'भिंडरांवाले 2.0' कहता था...

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बताया जा रहा है कि भगोड़ा अमृतपाल खुद को 'भिंडरांवाले 2.0' कहता है। इतना ही नहीं वह अपने आपको जरनैल सिंह भिंडरावाले की तरह पेश करके धर्म की आड़ में युवाओं को बरगलाने और पंजाब में रहकर भारत विरोधी गतिविधियों के लिए काम कर रहा है। इसी बीच यह भी खबर सामने आई है कि अमृतपाल सिंह दुबई में आईएसआई के संपर्क में आया था।

आखिर कौन है अमृतपाल-जिसके पीछे पूरी पंजाब पुलिस

अमृतपाल सिंह मूल रुप से पंजाब में अमृतसर जिले के जल्लूपुर खेड़ा गांव का रहने वाला है। वो वारिस पंजाब दे का प्रमुख है। यह वही संस्था जिसको एक्टर दीप सिंधु ने शुरू किया था। जिसकी पिछले साल सड़क हादसे में मौत हो गई। दीप के जान के बाद अमृतपाल सिंह चीफ बन गया। अमृतपाल करीब एक दशक तक वह विदेश में रहा है। बताया जाता है कि साल 2012 में वह दुबई काम करने गया था। बीते सितंबर 2022 को वह अपने देश भारत लौटा है।

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Punjab: किसान मजदूर मोर्चा 5 दिसंबर को करेगा रेल रोको आंदोलन, 19 जिलों में होगा असर
Dharmendra का ये है पंजाब वाला वो घर, यहीं पर हीमैन का बीता था बचपन