Viral Video:फेस पर तिरंगे की पेंटिंग देख महिला को स्वर्ण मंदिर में नहीं मिली एंट्री, जवाब मिला-'ये पंजाब है, भारत नहीं'

Viral Video:फेस पर तिरंगे की पेंटिंग देख महिला को स्वर्ण मंदिर में नहीं मिली एंट्री, जवाब मिला-'ये पंजाब है, भारत नहीं'

Published : Apr 17, 2023, 12:54 PM ISTUpdated : Apr 17, 2023, 12:55 PM IST

पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर में एक महिला को कथित तौर पर इसलिए अंदर जाने से रोक दिया गया, क्योंकि उसके चेहरे पर राष्ट्रीय ध्वज यानी तिरंगे की पेंटिंग थी। इस घटना का एक वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, यूजर्स नाराज हो उठे।

 

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर में एक महिला को कथित तौर पर इसलिए अंदर जाने से रोक दिया गया, क्योंकि उसके चेहरे पर राष्ट्रीय ध्वज यानी तिरंगे की पेंटिंग थी। इस घटना का एक वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, यूजर्स नाराज हो उठे।


इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुई वीडियो क्लिप में महिला और उसके साथ पुरुष को उस व्यक्ति से भिड़ते देखा जा सकता है, जिसने उन्हें प्रसिद्ध सिख मंदिर यानी स्वर्ण मंदिर में जाने से रोका था। कपल के यह पूछे जाने पर कि गुरुद्वारे में जाने की अनुमति क्यों नहीं दी गई? वो व्यक्ति कहते सुना गया कि, "उसके(महिला) चेहरे पर एक झंडा है।" जब महिला ने बताया कि यह भारतीय झंडा है, तो उसने कहा, "यह पंजाब है, भारत नहीं।"

इस घटना के वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की तीखी प्रतिक्रियाएं आने के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के महासचिव ने सफाई दी है। उन्होंने कहा-"यह एक सिख तीर्थस्थल है। प्रत्येक धार्मिक स्थल की अपनी मर्यादा होती है। हम सभी का स्वागत करते हैं। यदि कोई अधिकारी दुर्व्यवहार करता है, तो हम क्षमा चाहते हैं। उसके चेहरे पर लगा झंडा हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं था, क्योंकि उसमें अशोक चक्र नहीं था।"

वायरल वीडियो के बारे में पूछे जाने पर SGPC के महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि यह एक राजनीतिक झंडा हो सकता है।

यह भी पढ़ें
माफिया अतीक-अशरफ शूटआउट से चर्चा में आई ये जेल, पूर्व PM से लेकर कुख्यात गैंगस्टर तक रह चुके हैं इसमें बंद
कौन हैं मौत के मुंह से निकली ये यंग खूबसूरत MLA, जिन्हें कहना पड़ा-'बच गई, वर्ना भगवान के पास होती पक्का या ICU में'
 

 

Patiala Bridge Collapse: पुल पहले से हिल रहा था? ट्रक ड्राइवर ने बताई हादसे से पहले की बात!
Rahul Gandhi Insaf Rally: बीच भाषण आखिर क्या भूल गए राहुल गांधी, अमित शाह पर की भविष्यवाणी
03:19Viral Girl Oshin Pandiya: ऑफिस की दिवाली पार्टी के एक डांस ने बनाया इंटरनेट सेंसेशन, कौन हैं ओशीन?
03:01Ludhiana Gas Leak : पाना-चाबी फैक्ट्री में गैस लीक, बाप-बेटे समेत 3 की खौफनाक मौत
03:03Mohali Fortis Hospital : जहां भर्ती हैं भगवंत मान... उसी हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी
06:07'घटिया लोगों का कर रहा मुकाबला...' बेटे Aqil Akhtar की हत्या के आरोप पर बोले Punjab Ex DGP Mustafa
08:51पंजाब में बाढ़ से मची तबाही, हालात ऐसे की छलक पड़े लोगों के आंसू
03:14Punjab Flood : घर ढहने से पहले आ गई सेना, हेलीकॉप्टर से बचाई गई लोगों की जान
05:00Bikram Majithia Arrested: बिक्रम सिंह मजीठिया गिरफ्तार, पंजाब से दिल्ली तक क्या बोले दिग्गज नेता
04:59अमृतपाल सिंह ने बताई कंचन की हत्या की वजह, वीडियो जारी कर दी खुली चुनौती