6 साल की मासूम से दरिंदगी, घर लौटी मां देखकर रह गई दंग, खतरे में बच्ची की जान

Published : Dec 29, 2023, 09:22 AM ISTUpdated : Dec 29, 2023, 09:38 AM IST
rape

सार

राजस्थान के चुरू जिले में महज 6 साल की मासूम बच्ची से दरिंदगी का मामला सामने आया है। घर में अकेली बच्ची को देखकर दरिंदे ने उसके साथ बलात्कार किया। जब बच्ची की मां घर लौटी तो वह खून से लतपथ मिली। जिसे देखकर उसके होश उड़ गए।

चूरू.  राजस्थान के चूरू जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना हुई है। माता पिता के काम पर जाने के दौरान अकेली बच्ची को देखकर दरिंदगी की गई। मां जब बाजार से घर लौटी तो बेटी खून में लतपथ तड़पती हुई नजर आई। ऐसे में उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लेकर भागे। फिलहाल बच्ची की जान खतरे में है। जिसका इलाज चल रहा है।

महिला से रेप के बाद बच्ची से दरिंदगी

झालावाड़ जिले में पच्चीस साल की महिला से गैंगरेप के बाद वह बेहोश हो गई। उसे बेहोशी की हालत में भी दरिंदे नोतचे रहे। वह अस्पताल में भर्ती है। एसपी ने उससे रेप करने वालों पर दस हजार का इनाम रखा और पता चला कि गुरुवार रात दो आरोपी अरेस्ट कर लिए गए। दोनो नाबालिग हैं और उनकी उम्र करीब सोलह और 17 साल है। लेकिन इस घटना के बाद अब चूरू जिले से बड़ी खबर है। वहां पर सिर्फ छह साल की बच्ची को हवस का शिकार बनाया गया है। वह अस्पताल में भर्ती है। सादुलपुर पुलिस इसकी जांच कर रही है।

अकेली देखकर की दरिंदगी

मिली जानकारी के अनुसार सादुलपुर थाना इलाके में स्थित एक गांव में रहने वाली बच्ची अपने घर पर ही थी। उसके पिता अपने काम पर चले गए थे और दोपहर में मां भी किसी काम से बाजार चली गई थी। दो घंटे के बाद मां लौटी तो बेटी रोती मिली। वह खून से लथपथ हालात में थी। उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां पर वह भर्ती रही है। घटना 24 दिसम्बर की है। कल शाम इस बारे में उसकी मां ने एसपी ऑफिस पहुंचकर गुहार लगाई है और उसके बाद केस दर्ज किया गया है।

पोक्सो एक्ट और मारपीट की धाराओं में यह केस दर्ज किया गया है। गांव का ही एक युवक आरोपी बताया जा रहा है। उसकी तलाश की जा रही है। हांलाकि पुलिस ने उसकी पहचान उजागर नहीं की है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 23 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक मौसम का बड़ा उलटफेर, 23 जुलाई को इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल
Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल