60 साल के बुजुर्ग को हुआ प्यार: घर ले आया नई दुल्हन, लेकिन बेटों ने कर दिया कांड

Published : Jan 13, 2025, 04:48 PM IST
affair in old age

सार

राजस्थान में 60 साल के बुजुर्ग ने 55 साल की महिला से की शादी, बेटे से हुआ जमीनी विवाद, पुलिस में मामला दर्ज।

बारां (राजस्थान).कहते हैं कि प्यार अंधा होता है जिसकी कोई उम्र नहीं होती, प्यार पाने के लिए आदमी कुछ भी कर बैठता है। कुछ ऐसा ही मामला राजस्थान के बारां जिले से सामने आया है। यहां एक 60 साल के बुजुर्ग ने 55 साल की महिला से लव मैरिज की। बुजुर्ग की शादी से गुस्सा होकर बेटे और बाप में जमीन के बंटवारे को लेकर झगड़ा हो गया। अब बुजुर्ग की दूसरी पत्नी ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।

2 साल पहले पत्नी की हो चुकी थी मौत

पूरा मामला मोठपुर थाना इलाके के दीलोद हाथी गांव का है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने बेटे को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार भी किया है। पुलिस ने बताया कि गांव के रहने वाले कल्याण की उम्र 60 साल है। करीब 2 साल पहले कल्याण की पत्नी की मौत हो चुकी थी। हाल ही में 55 साल की एक महिला से कल्याण ने शादी की और इसके बाद उसे गांव में ही अपनी बेटी के पास पत्नी को रखा। जब पत्नी कल्याण के घर गई तो बेटा कौशल किशोर दोनों से झगड़ा करने लगा।

अब बेटों ने शादी के बाद घर में नहीं दी एंट्री

वही इस मामले में बेटे कौशल किशोर का कहना है कि जिस महिला से पिता ने शादी की है उसके भी दो बेटे हैं जिन्होंने कौशल किशोर से 50 हजार रुपए लिए थे और अब 8 बीघा जमीन का हिस्सा भी मांग रहे हैं। कौशल किशोर का कहना है कि महिला के दोनों बेटे उसे घर में भी नहीं घुसने दे रहे।

पूरे राजस्थान में इस शादी की चर्चा

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शिकायतों के आधार पर जांच शुरू की है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच करके सत्यता का पता लगाया जाएगा और उसके बाद निर्णय लिया जाएगा। बरहाल राजस्थान में 60 साल साल के बुजुर्ग की यह शादी और ऐसा विवाद चर्चा का विषय बना हुआ है।

सिंपल सब्जेक्ट में फेल हो गया पूरा क्लास, दूसरे सब्जेक्ट में सिर्फ एक लड़का पास

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

12 हत्यारों को एक साथ उम्रकैद, 11 को 7 साल जेल, जो मर चुके उनको भी सजा, क्या है भरतपुर मर्डर केस
Rajasthan Budget 2026 में महिला-युवा और किसान तक, दिया कुमारी ने किसे दी सबसे बड़ी सौगात