मां ने अपने हाथों से 2 बच्चों को दी खतरनाक मौत, फिर खुद भी नहीं रह सकी जिंदा

Published : Jun 12, 2024, 01:33 PM IST
barmer news

सार

राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक मां इतनी पत्थर दिल निकली कि उसने अपनी ही दो संतानों को अपने हाथों से मार डाला। इस जघन्य वारदात के बाद वह खुद भी जिंदा नहीं रह सकी और और सुसाइड कर लिया।

बाड़मेर. खबर राजस्थान के बाड़मेर जिले से है। जहां एक महिला ने अपने दो बच्चों की जान ले ली और उसके बाद खुद भी सुसाइड कर लिया। तीनों की लाशें पानी भरने वाले टांके से निकाली गई हैं। पति काम पर गया था, काम से घर लौटा तो उसके बाद अपनी पत्नी को तलाश करते हुए वह टांके तक पहुंचा था। मामला बाड़मेर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित नगाणा थाना इलाके का है।

8 और 6 साल के मासूमों को मार डाला

पुलिस ने बताया कि गांव में रहने वाली रहमत खातून की शादी दस साल पहले शकूर नाम के युवक से हुई थी। शादी से रहमत और शकूर को मरियम और यासीन नाम के दो बच्चे हैं। मरियम की उम्र आठ साल और यासीन की उम्र छह साल थी। पति और पत्नी में काफी समय से विवाद चल रहा था। शकूर मजदूरी करने का काम करता था। शकूर के परिवार के अलावा घर में उसके माता और पिता भी हैं।

पानी में मां के साथ पड़ी थीं बच्चों की लालें

मंगलवार शाम करीब सात बजे शकूर काम से घर लौटा तो मां ने कहा कि बहू और बच्चे घर से कहीं चले गए हैं। उसने तलाश शुरू की लेकिन परिवार नहीं मिला। बाद में गांव के अन्य लोगों ने भी तलाश करना शुरू किया। देर रात घर से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर पानी से भरे हुए टांके के नजदीक रहमत की चपपल दिखी। टांके में टॉर्च की रोशनी से देखा तो वहां पर तीनों की लाशें पडी थीं। आज रहमत के पीहर वाले पहुंचे हैं। उनसे रिपोर्ट के बाद अब शवों का डिस्पोजल किया जा रहा है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 19 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश, यूपी में भारी बारिश; बिजली गिरने का अलर्ट
मम्मी-पापा ने कभी नहीं देखा था प्लेन अंदर से, बेटे ने करवा दी पहली हवाई यात्रा-वीडियो ने जीता दिल