पगार मिलने की खुशी में जल्दी घर जाना चाह रहे थे 3 दोस्त, रास्ते में मौत कर रही थी इंतजार, बुरी हालत में मिली लाशें

Published : Jun 12, 2024, 11:44 AM ISTUpdated : Jun 12, 2024, 12:04 PM IST
road accident news1

सार

राजस्थान के गंगानगर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। बीती 11 जून की देर रात गंगानगर जिले के सूरतगढ़ इलाके में हुए भीषण सड़क हादस में तीन लोंगो की मौत हो गई।

Rajasthan Ganganagar district Road Accident: राजस्थान के गंगानगर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। बीती 11 जून की देर रात गंगानगर जिले के सूरतगढ़ इलाके में हुए भीषण सड़क हादस में तीन लोंगो की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पगार मिलने की खुशी में  चार दोस्त जल्दी घर लौटने की फीराक में थे। हालांकि, उन्हें इस बात का अंदेशा नहीं था कि वो सही सलामत घर पहुंचेंगे या नहीं। उन चारों के साथ किस्मत ने ऐसा घिनौना खेल खेला, जिसकी वजह से चार में तीन दोस्तों की घर जाने के क्रम में ही मौत हो गई, जबकि चौथा जिंदगी और मौत के बीच में झूल रहा है।

सूरतगढ़ के नजदीक सदर थाना पुलिस ने बताया कि भगवानसर कस्बे में सिथत बाघला ईंट भट्टे पर काम करने वाले चार दोस्तों के साथ यह घटना हुई। चारों बाइक से अपने गांव 28पीबीएन की ओर जा रहे थे। इस दौरान गांव के बाहर ही सेना के एक ट्रक से बाइक जा टकराई। बाइक की स्पीड इतनी तेज थी कि बाइक का अगला हिस्सा ट्रक की बॉड़ी तोड़ते हुए ट्रक में घुस गया।

ये भी पढ़ें: राजस्थान में पुलिस स्थापना दिवस के जश्न के बीच मातम, थाने में कांस्टेबल ने खुद को गोली मारी

चार दोस्तों में से 3 की मौत

गंगानगर जिले में हुए हादसे में गुरुदयाल सिंह, जोगेन्द्र सिंह और अंग्रेज सिंह की मौत हो गई। उनके एक साथी राजेन्द्र सिंह की हालत बेहद ही गंभीर है। पुलिस ने बताया कि चारों साथ ही काम करते थे। चार में से तीन को कल ही सैलरी मिली थी। आज शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपे गए हैं। गंभीर घायल जोगेन्द्र सिंह को बीकानेर रेफर कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: राजस्थान के CM भजनलाल का बड़ा ऐलान, रियासी आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिवारों को मिलेगा 50 लाख

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 26 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 8 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD की चेतावनी
Weather Update 25 July 2026: गुजरात में बहुत भारी बारिश, दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र समेत 8 राज्यों में मौसम का अलर्ट, IMD अपडेट