पहले जंगल में रोमांस, फिर लड़का-लड़की की मौत, खौफनाक था प्रेम कहानी का अंत

Published : Dec 05, 2024, 12:08 PM ISTUpdated : Dec 05, 2024, 12:30 PM IST
beawar news

सार

ब्यावर के भोजपुरा गांव में एक कुएं से प्रेमी युगल के शव मिले। लड़की की पहचान अभी बाकी है। पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है।

ब्यावर. खबर राजस्थान के ब्यावर जिले है। पुलिस को सुनसान इलाके में दो शव मिले हैं और अब उनके पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है। पूरा मामला बेहद ही हैरान करने वाला है क्योंकि लाशें कुएं से बरामद हुई है और लड़का-लड़की की है। लड़की की पहचान पुलिस अभी नहीं कर सकी है। पूरे जिले में पिछले दिनों दर्ज हुई मिसिंग रिपोर्टस जांच की जा रही है।

ओढ़नी को देखते ही चीखने लगे लोग…

दरअसल ब्यावर जिले में भोजपुरा गांव का यह पूरा मामला है। पुलिस को रात में गांव के नजदीक जंगल इलाके में बने हुए एक कुएं से दो शव मिले हैं। उनमें एक की पहचान फतेहपुरिया गांव निवासी नेनुराम के रूप में हुई है। लड़की की पहचान नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने बताया कि कल रात कुएं के नजदीक से एक शख्स गुजर रहा था। कुएं के पास उसने देखा कि चप्पल और जूतियां खुली हैं। अंदर झांका तो ओढ़नी दिखाई दी। उसे देखते ही वह चीखने लगा।

मौत  के साथ प्रेम कहानी का खौफनाक अंत

तुरंत ही गांव के अन्य लोग भी वहां आ पहुंचे। पुलिस पहुंची तो पता चला कि कुएं में दो शव है। सिविल डिफेंस की टीम को मौके पर बुलाया गया। चार घंटे के प्रयास के बाद देर रात पुलिस ने दोनों शव कुएं से निकाले। पुलिस का मानना है कि प्रेमी युगल शादी नहीं कर सके तो संभवतः दोनों ने सुसाइड कर लिया। लड़की की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

दो दर्जन से ज्यादा कपल कर चुके हैं सुसाइड

उल्लेखनीय है कि राजस्थान के ग्रामीण इलाकों से अक्सर इस तरह के मामले सामने आते रहे हैं। इस साल अब तक करीब दो दर्जन से ज्यादा कपल सुसाइड के केस सामने आए हैं। सबसे ज्यादा बाड़मेर, जैसलमेर, डूंगरपुर, भीलवाड़ा जैसे शहरों के केस है। अधिकतर केस में यह भी देखने को मिलता है कि कपल दूर के रिश्ते में या तो भाई बहन होता है या फिर दोनों में से कोई पहले ही शादीशुदा होता है। इस कारण शादी नहीं हो पाती और दोनों जान दे देते हैं।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jaipur Honor Killing: 25 में पति की मौत, 30 में हुआ प्यार तो ससुराल वालों ने दोनों को जिंदा जलाया
कौन हैं कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की दुल्हन, जयपुर में कर रहे भव्य शादी