खाटू श्याम से आ र ही बस पर गिरा हाईटेंशन बिजली का तार, खिड़की-कांच टूट गए...कई लोग चिपक गए

Published : Feb 04, 2024, 12:21 PM IST
 Khatu Shyam Baba

सार

राजस्थान के भरतपुर में भयानक हादसा हो गया। जहां खाटू श्याम बाबा के दर्शन करके लौट रही यात्रियों से भरी बस में करंट दौड़ गया। जिसने बचाने की कोशिश की वह चिपकता गया। बस में करीब 80 से ज्यादा यात्री सवार थे।

भरतपुर. राजस्थान के भरतपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सड़क के ऊपर से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन नीचे से गुजर रही बस से टकरा गई। जिससे बस में करंट दौड़ गया। केवल इतना ही नहीं इस करंट दौड़ने के बाद बस में आग लगना भी शुरू हुई। जिससे कि बस में बैठी हुई 85 सवारियां भी इसकी चपेट में आ गई। हालांकि इनमें से 15 ही आग की चपेट में आए। आज के चलते बस में लगी सभी सीट और टायर तक जल गए।

भक्त बोले-हमे तो खाटू बाबा ने बचा लिया...

हादसा भरतपुर के कुम्हेर इलाके में पपरेरा के नजदीक हुआ। बस में सवाल लोग खाटूश्याम जी के दर्शन करके वापस लौटे थे उन विराम इसी दौरान यह हादसा हो गया। हालांकि इतना भयंकर हादसा होने के बाद बस में बैठी कई सवारी का कहना था कि यह तो भगवान की कुदरत ही है कि हम बस गए। हमारे खाटू बाबा ने हमें बचा लिया।

कांच भी पूरी तरह बंद थे...कोई बाहर नहीं निकल सका...

यह हादसा बाद भी हो सकता था लेकिन जिस जगह हादसा हुआ वहां बस धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण महज 5 मिनट से भी कम समय में वहां पहुंच गए और खिड़कियां तोड़कर लोगों को निकालना शुरू किया गया। इस बस में सवार घायलों में राजकुमार, मनोहरदास मोहन देवी, हर्ष, राजकुमारी सहित 15 लोग घायल हुए। ज्यादातर भरतपुर के रहने वाले थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब उन्होंने देखा तो बस में आग लगी हुई थी। बस वीडियोकोच थी ऐसे में उसके कांच भी पूरी तरह से बंद थे। यदि कांच खुले रहते तो अंदर आज भी ज्यादा नहीं फैलती और लोग भी काम घायल होते।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल