bharatpur news:भगवान कृष्ण के प्रेम में डूब रूस की मां-बेटी यहीं की हो गई, कृष्ण भक्ति में साथ दे रहा भरतपुर का युवक

Published : Apr 28, 2023, 01:57 PM ISTUpdated : Apr 28, 2023, 02:07 PM IST
russian woman

सार

भगवान कृष्ण की बात हो तो उनकी भक्ति में लीन रहने वाली राधा और मीरा की याद आ ही जाती है। लेकिन अब 7 समुंदर पार रूस से आई मां बेटी की जोड़ी कृष्ण भक्ति में ऐसी डूबी की जब से यहां आई यहीं की होकर रह गई। इस्कॉन मंदिर से जुड़कर बदला नाम भी।

भरतपुर (bharatpur news). जब भी बात भगवान श्री कृष्ण की भक्ति की आती है तो आप तो मीरा को याद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं राजस्थान में ही मीरा जैसी ही भगवान श्री कृष्ण (lord krishna) की एक भक्त है जो कि विदेशी है। यह भक्त होने को तो सात समंदर पार की है लेकिन श्री कृष्ण से इतना प्रेम है कि भक्ति में लगने के बाद वे इस्कॉन मंदिर से जुड़ी और उन्होंने अपना नाम भी बदल लिया है। अब उसे राजस्थान में प्रेमाग्नि और उसकी बेटी गौरी कुमारी देवी दास के नाम से जाना जाता है।

सात समंदर पार रूस से आई है ये भक्त

हम बात कर रहे हैं रूस की रहने वाली ऐलेना इवोनोवा की। जो साल 2016 में श्री कृष्ण और राधा की लीलाओं से प्रभावित होकर अपनी बेटी के साथ वृंदावन घूमने के लिए आई थी। तब से दोनों लगातार कृष्ण प्रेमी जमी हुई है। दोनों खुद तो भगवान कृष्ण के भजन गाती ही है। इसके अलावा यह इतनी फेमस हो चुकी है कि जब कोई बड़ा कार्यक्रम वृंदावन और राजस्थान के भरतपुर में होता है तो इन्हें भी इनवाइट किया जाता है।

भक्ति से कृष्ण को पाना नही बल्कि उनका हो जाना चाहती हू- प्रेमाग्नि

इस बारे में प्रेमाग्नि का कहना है कि वह इस भक्ति के जरिए श्री कृष्ण को पाना नहीं चाहती बल्कि उन्हीं का ही होना चाहती है मात्र और मात्र प्रेम ही भक्ति का मार्ग है जो उसे प्रतिदिन कृष्ण के करीब लेकर जा रहा है। इतना ही नहीं एलेना के साथ दे रहा है भरतपुर का रहने वाला रसिक महावीर भगत। जिसे 200 भजन तो कंठस्थ याद है। इसके अलावा हर तरीके का वाद्य यंत्र वह खुद बजा सकता है।

वही एलेना के रंग को देखकर केवल यह कहा जा सकता है कि वह विदेशी है लेकिन अब वह पूरी तरह से हिंदी भाषा बोल भी लेती है और समझ भी लेती है। एलेना का कहना है कि उसे जीवन में और कुछ नहीं बल्कि भगवान श्री कृष्ण और उनकी भक्ति चाहिए।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल
Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी