Murder in Kota: तीन साल से लिवइन में रह रहे प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को उतारा मौत के घाट, पत्थर से मुंह पर किए कई वार

Published : Oct 18, 2023, 06:05 PM IST
murder 0000

सार

राजस्थान में तीन साल से लिव इन रिलेशन में रह रहे युवक ने युवती की पत्थर से मुंह कूचकर हत्या कर दी। आरोपी युवक हत्या के बाद से फरार है।

कोटा। राजस्थान के कोटा जिले से एक सनसनी मामला सामने आया है। यहां 3 साल से लिव इन में रहने वाली लड़की का पत्थर से मुंह कूंचकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद से उसका प्रेमी फरार है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

तीन साल से लिवइन में रह रहे थे दोनों
घटना जिले के अमरपुरा चौराहे के पास की है। यहां सपना नाम की युवती एक फैक्ट्री में काम करने वाले गोविंद नाम के युवक के साथ पिछले 3 सालों से रह रही थी। दोनों का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। फिर गोविंद सपना को अपने साथ फैक्ट्री लेकर गया। हालांकि इस दौरान गोविंद के साथ एक अन्य युवक भी शामिल था। जिसका घटना के बाद से कुछ पता नहीं चल पाया है।

शव के मुंह पर चोट के निशान
लड़की के शव के मुंह पर जगह-जगह जख्म के निशान थे। इस आधार पर माना जा रहा है कि मुंह कूंचकर लड़की की हत्या की गई है। लड़की के शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान भी हैं। माना जा रहा है की लड़की ने बचाव की भी कोशिश की होगा। वहीं मौके पर पहुंची एफएसएल टीम को शव के पास से कई लड़कों के बाल भी मिले हैं।

पढ़ें युवक ने की पत्नी की हत्या, कहा- बार-बार प्रेमी संग घर से भाग जाती थी, कितना समझाऊं...इसलिए मार दिया

चार साल से थे रिलेशनशिप में थे दोनों
अब तक की पुलिस इन्वेस्टिगेशन में सामने आया है कि गोविंद पहले से ही शादीशुदा है जो अपने घरवालों से अलग फैक्ट्री में ही रहता था। पिछले करीब 4 साल से गोविंद और सपना एक दूसरे से प्यार करते थे। 3 साल पहले सपना घर छोड़कर अपने बॉयफ्रेंड गोविंद के साथ ही रहने लगी थी। फिलहाल पुलिस आरोपी गोविंद की तलाश कर रही है। फैक्ट्री के साथी कर्मचारियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल