राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में पत्नी की हत्या करने के बाद युवक जहर पीकर थाने पहुंचा। हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

चित्तौड़गढ़। जिले के रावतभाटा थाना इलाके में रहने वाले एक शख्स ने आज अपनी पत्नी की हत्या कर दी। बेटा वहीं मौजूद था लेकिन वह डर के मारे कुछ नहीं बोल सका। उसके बाद आरोपी पति ने खुद ही घर में रखा कीटनाशक पी लिया और गिरता पड़ता सीधा थाने पहुंचा। थाने जाकर बेहोश हो गया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जहर पीकर थाने पहुंचा युवक
पुलिस वालों ने उसे संभाला तो बताया कि वह जहर पी कर आया है और अपनी पत्नी को उसने मार दिया है। पूरे घटनाक्रम के बारे में जब पुलिस अधिकारियों को जानकारी मिली तो वह सब लोग हैरान रह गए। पुलिस ने आरोपी पति को अस्पताल में भर्ती कराया है।

15 साल पहले हुई थी शादी
मामले की जांच कर रही रावतभाटा थाना पुलिस ने बताया कि बाड़ोलिया गांव में रहने वाले मथुरा चरण ने अपने पत्नी ललिता को जान से मार दिया। पति-पत्नी में कुछ समय से विवाद चल रहा था। उनका करीब 10 साल का बेटा है। दोनों की शादी 15 साल पहले हुई थी।

पढ़ें राजस्थान से दर्दनाक खबर: पुजारी को तलवार से काटकर किए टुकड़े-टुकड़े. मंदिर में किया मर्डर

तीन बार घर से भाग चुकी थी पत्नी
अस्पताल में भर्ती रहने के बाद आज दोपहर में जब मथुरा चरण को होश आया तो उसने रोते हुए पुलिस को बयान दिया कि वह पत्नी से तंग आ चुका था। वह अपने प्रेमी के साथ तीन बार भाग चुकी थी। मैंने उसे खूब समझाया कि 10 साल से बड़ा बेटा हो गया। अब इस तरह की हरकत करना सही नहीं है, लेकिन वह बात ही नहीं मानती थी। 

कई बार प्रेमी के साथ पकड़ा
आरोपी पति ने बताया कि कई बार तो प्रेमी के साथ उसे घर में ही मैं रंगे हाथों पकड़ा है।‌ अब इतनी बेइज्जती और बर्दाश्त नहीं हो पा रही थी।‌ इसलिए मैंने उसे मार दिया। पुलिस ने ललिता का शव उसके घर से बरामद कर लिया है। उसे मुर्दाघर में रखवाया है । लेकिन ललिता के परिजन सब लेने को तैयार नहीं है । पुलिस ने हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।