पिता- पुत्र के बीच हुआ विवादः गुस्साए बेटे ने कैरोसीन डाल जला दिया जिंदा, दिल दहला देगा राजस्थान का ये क्राइम

Published : May 08, 2023, 06:09 PM ISTUpdated : May 08, 2023, 06:17 PM IST
पिता के कत्ल का आरोपी

सार

राजस्थान के चूरू शहर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पिता से विवाद होने के बाद बेटे ने अपने ही पिता को खौफनाक मौत दे दी। बेरहमी से मारने के बाद आरोपी बेटा वहीं बैठा रहा। फिर चचरें भाई को फोन कर जो बोला सुनकर सबके उड़े होश।

चूरू (churu news). राजस्थान के चुरू जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने पहले तो अपने पिता के साथ बैठकर शराब के 2 पैग पिए और फिर उसी गिलास पर कैरोसिन ऑयल के दो पैग डाल दिए। और अपने पिता के ऊपर डालते हुए जिंदा जला दिया। इतना ही नहीं आरोपी बेटे ने पिता को जिंदा जलाने के बाद लाश को ठिकाने भी नहीं लगाया और खुद वहीं बैठ कर अपने चचेरे भाई को फोन कर पूरी बात बताई। जिन्होंने घर पर आकर देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

पिता पुत्र के बीच हुआ विवाद, इसके बाद हुआ मौत का खेल

दरअसल चूरु जिले के बीजरासर गांव के रहने वाले 25 वर्षीय सोनू और उसके पिता लीलूराम दोनों अपने घर पर थे। जिनके बीच शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद पहले तो सोनू ने अपने पिता के साथ मारपीट की और फिर उन्हें खेत की तरफ ले जाकर उन पर केरोसिन ऑयल डालकर उन्हें जला दिया।

चचरे भाई को फोन कर बताई होश उड़ाने वाली बात

जलाने के बाद कई देर तक सोनू वहीं बैठा रहा इसके बाद अपने चचेरे भाई को फोन कर इसकी सूचना दी। चचेरा भाई जब परिवार लेकर घर पर पहुंचा तो उसे आरोपी भी वही मिला और जलती हुई लाश भी। मृतक की पत्नी ने 3 साल पहले ही सुसाइड कर लिया था। घर पर बाप बेटे ही थे।

वारदात के समय दूसरा बेटा नहीं था घर में

ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी सोनू के अलावा मृतक लीलू राम के एक बेटा और बेटी और है। बेटी की शादी हो चुकी है जबकि दूसरा बेटा घटना के दौरान घर पर नहीं था। फिलहाल अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। परिजनों ने बताया कि 3 साल पहले मृतक की पत्नी यानी आरोपी की मां ने भी सुसाइड कर लिया था। हालांकि इस मामले में भी आपसी विवाद ही कारण सामने आया था।

इसे भी पढ़े- राक्षसी पिता की खौफनाक हरकतः देवी पूजन के दिन मासूम बच्ची को बेरहम मौत दे नदी में फेंका, बेहाल मां 2 दिन करती रही खोज

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल