राजस्थान में दिवाली से पहले धमाका: बच्चे बना रहे थे बम और हो गया बलास्ट, उड़ गए चिथड़े

Published : Oct 28, 2023, 12:00 PM IST
Dholpur News

सार

राजस्थान के धौलपुर में दिवाली के लिए घर बना रहे अवैध पटाखे से बड़ा धमाका हो गया। आलम यह था कि घर की छत उड़ गई और एक महिला के तो चिथड़े-चिथड़े हो गए। वहीं कई लोग घायल हुए हैं।

धौलपुर. दिवाली का सीजन आते ही अब आतिशबाजी और पटाखों की बिक्री शुरू हो गई है। ऐसे में अब राजस्थान के कई शहरों मे अवैध पटाखे बनाने और बेचने के भी मामले सामने आ रहे हैं। पटाखे बनाते समय आग लगने और धमाका होने के भी घटनाएं होती है। इसी तरह का एक मामला सामने आया है धौलपुर जिले से। धौलपुर जिले में कल रात छत पर सूतली बम बनाने के दौरान धमाका हो गया और छत का एक हिस्सा उड़ गया। उसके बाद पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पता चला कि दो जनों की हालत बेहद गंभीर है इनमें दोनो बच्चों की उम्र चौदह और पंद्रह साल थी। दोनो सूतली बम बना रहे थे। अचानक से धमाहा हो गया।

बच्चे बारूद से छपर बना रहे थे सूतली

पुलिस ने बताया कि राजाखेड़ा इलाक में स्थित मनिहार की गली में यह धमाका हुआ। कल रात गली में स्थित एक घर में बच्चे छत पर बने कच्चे कमरे में चुपचाप बारूद ले जाकर सूतली बम बना रहे थे। उन्होनें काफी सारे बम बना लिए थे और अन्य बम भी बनाए रहे थे। जानकारी सामने आई कि पावरफुल बम बनाने के लिए एक बॉक्स में ज्यादा बारूद भर दिया और से ज्यादा सख्ती से बंद कर दिया। इस दौरान धमाका हुआ। छत का एक हिस्सा टूट गया और ईंटे नीचे से गुजर रहे तीन लोगों पर आ गिरीं। तीनों को भी अस्पताल ले जाया गया। धमाके के बाद आसपास रहने वाले लोग तुंरत बाहर निकले।

मकान की छत उड़ीऔर पटाखे बना रही महिला के चिथड़े उड़ गए

लोगों ने पुलिस को बताया कि आसपास के कई घरों में इसी तरह से अवैध तरीके बनाने का काम पूरे साल चलता रहा है। दिवाली के समय यह काम और ज्यादा बढ जाता है। दिवाली और शादियों में आतिशबाजी के लिए इस तरह से अवैध पटाखे बनाए जाते हैं। पिछले साल झुझुनूं जिले में इसी तरह से पटाखे बनाने के दौरान मकान की छत उड़ गई थी और पटाखे बना रही महिला के चिथड़े उड़ गए थे।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल