क्रूर लेडी टीचर: मासूमों को डंडो से जानवरों की तरह पीटा, दहला देगा ये वीडियो

Published : Oct 28, 2024, 12:55 PM ISTUpdated : Oct 28, 2024, 12:56 PM IST
crime news

सार

धौलपुर के एक प्राइवेट स्कूल में टीचर ने बच्चों को डंडों से पीटा। एक बच्चा बुखार से पीड़ित होकर अस्पताल में भर्ती। शिक्षा विभाग जांच में जुटा।

जयपुर. राजस्थान में भले ही प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाई का स्तर काफी अच्छा हो लेकिन राजस्थान में हम आए दिन इन स्कूलों में छोटे मासूमों के साथ मारपीट के कई मामले सुनते हैं। ऐसा ही एक मामला राजस्थान के धौलपुर जिले से सामने आया है। जहां छोटे बच्चों के साथ स्कूल में मारपीट की गई। स्कूल में महिला टीचर के द्वारा स्टूडेंट को डंडे मारे गए। यह मारपीट केवल एक नहीं कई स्टूडेंट्स के साथ की गई। जब बच्चे घर पर पहुंचे तो चोट के निशान देखने पर घर वालों को पता चला।

सोशल मीडिया पर वायरल घटना का वीडियो

मारपीट के चलते बुखार आने के कारण एक स्टूडेंट को अस्पताल में भी एडमिट करवाना पड़ा। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धौलपुर के सैंपऊ इलाके की बालाजी स्कूल का यह पूरा मामला है। घटना के बाद जब परिजन स्कूल पहुंचे तो उन्हें सीसीटीवी देखने पर पूरे मामले का पता चला।

शिक्षा विभाग लेने जा रहा बड़ा एक्शन 

हालांकि स्कूल अभी भी मामले को दबाने में लगा हुआ है। वहीं परिजनों के द्वारा वीडियो शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए गए हैं। परिजनों का कहना है कि एक स्टूडेंट बुखार होने के चलते 3 दिन से अस्पताल में एडमिट है। दर्द के मारे वह अभी भी परेशान हो रहा है। वही शिक्षा विभाग ने भी इस मामले में एक्शन लेने की तैयारी कर ली है।

धौलपुर पुलिस और शिक्षा विभाग करेंगे जाच

धौलपुर के जिला शिक्षा अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि स्कूल में बच्चों के साथ मारपीट का एक मामला मेरे सामने आया है। इसके लिए तीन सदस्यों की एक कमेटी बनाई गई है जो रिपोर्ट तैयार करेगी और उस रिपोर्ट के बाद ही कार्रवाई होगी। वही अभी तक पुलिस के पास मामले की शिकायत नहीं हुई है। पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस भी इस मामले में इन्वेस्टिगेशन करेगी।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

मौसम अपडेट 7 अगस्त 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, IMD का बारिश-तूफान अलर्ट
Weather Update 6 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट, IMD की बड़ी चेतावनी