Plane Crash : लंदन पढ़ने जा रहे थे बिजनेसमैन के बेटा-बेटी, प्लेन में बैठते ही मौत

Published : Jun 12, 2025, 08:04 PM IST
Emotional picture of Ahmedabad plane crash

सार

Plane Crash : अहमदाबाद-लंदन एयर इंडिया फ्लाइट AI-171 के क्रैश होने से राजस्थान शोक में डूबा। कई परिवारों के सपने टूटे, कई जिंदगियां अधूरी रह गईं। बताया जाता है कि इस हादसे में 242 यात्री में से कोई जिंदा नहीं बचा है।

Plane Crash :अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 के क्रैश होने की खबर ने राजस्थान को गहरे सदमे में डाल दिया है। इस विमान हादसे में राज्य के विभिन्न जिलों के 10 से अधिक लोग सवार थे। कुछ की अब तक मृत्यु की पुष्टि हो चुकी है, तो कई की तलाश जारी है। हादसे ने कई परिवारों के सपनों और उम्मीदों को चकनाचूर कर दिया है।

दोनों भाई-बहन लंदन में पढ़ाई कर थे

मिली जानकारी के अनुसार, उदयपुर शहर के प्रतिष्ठित मार्बल व्यवसायी पिंकू मोदी के दो बच्चे शुभ मोदी और शगुन मोदी इस फ्लाइट में सवार थे। दोनों भाई-बहन लंदन में पढ़ाई कर रहे हैं और छुट्टियों के बाद लौट रहे थे। हादसे की खबर सुनकर उनके परिवार में मातम पसरा हुआ है। दोनों के बारे में फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। इसी फ्लाइट में उदयपुर जिले के वल्लभनगर तहसील के दो युवक वर्दी चंद्र मेनारिया (रुदेड़ा गांव) और प्रकाश चंद्र मेनारिया (रोहिडा गांव) भी सवार थे। दोनों लंदन में शेफ के रूप में काम करते थे और कुछ दिन की छुट्टी के बाद वापस लौट रहे थे। उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पहली बार लंदन में अपने पति के पास जा रही थी खुशबू

इसके अलावा, बालोतरा की रहने वाली नवविवाहिता खुशबू राजपुरोहित भी इस विमान में सफर कर रही थीं। वे हाल ही में शादी के बाद पहली बार लंदन में रह रहे अपने पति के पास जा रही थीं। उनकी शादी इसी साल जनवरी में हुई थी। बांसवाड़ा की डॉ. कोनी व्यास, उनके पति डॉ. प्रदीप जोशी और तीन बच्चों की मौत पहले ही हादसे में सामने आ चुकी है। वे भी लंदन में बसने जा रहे थे।

अहमदाबाद हादसे से पूरा देश दुखी

सरकारी स्तर पर राहत और जानकारी जुटाने की कोशिशें जारी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे को गंभीरता से लेते हुए उच्चस्तरीय जांच और हरसंभव मदद के निर्देश दिए हैं। एयर इंडिया व डीजीसीए की टीम मौके पर जांच कर रही है। इस हादसे ने पूर देश को हिलाकर रख दिया है। हर किसी की आंखों में आँसू हैं।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल
Weather Forecast 11 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बदला मौसम, बारिश-तूफान को लेकर आया बड़ा अपडेट