इलेक्ट्रिक स्कूटर की वजह से करोड़ों रुपए जलकर राख, 10 TV-6 फ्रिज, 12 गाड़ियों और 4 मंजिला बिल्डिंग भी जले

Published : May 18, 2024, 02:40 PM IST
Jaipur

सार

इलेक्ट्रिक स्कूटर को लेकर आए दिन हादसों की खबरें आती हैं। लेकिन अब जो धमाका हुआ है उसने हर किसी को डरा दिया। यहां एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग के कारण करोड़ों रूपए खाक हो गए। 10 टीवी-6 फ्रिज, 12 गाड़ियों और 4 मंजिल बिल्डिंग पूरी तरह खाक हो गए।

जयपुर. राजधानी जयपुर के मुहाना थाना इलाके से आज सवेरे बड़ी खबर सामने आई है। चार्ज हो रही एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने के कारण ऐसा बवाल मचा कि करोड़ों रुपयों का नुकसान हो गया। साथ ही चालीस से ज्यादा लोग फंस गए सो अलग....। घटना एक अपार्टमेंट में आग लगने के कारण हुई है।

इलेक्ट्रिक स्कूटर की वजह हुआ बड़ा हादसा

दरअसल मुहाना सब्जी मंडी के नजदीक स्थित भारत अपार्टमेंट में यह आग लगी है। आग आज सवेरे करीब दस बजे उस समय लगी जब पांच मंजिल के इस अपार्टमेंट में पोर्च में एक ईलेक्टिक स्कूटर चार्ज हो रहा था। अचानक तेज धमाका हुआ और पूरे भवन की वायरिंग जल गई। आग लगने के कारण स्कूटर आग का गोला बन गया।

जब चार्जिंग के दौरान स्कूटर में हुआ जोरदार धमाका

लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही स्कूटर में धमाका हुआ। धमाका होने के बाद आग फैली और आसपास खड़ी दस बाइक, स्कूटर और दो कारें जलकर नष्ट हो गई। आग की लपटें उपर तक जा पहुंची। लिफ्ट बंद हो गई। भगदड़ मच गई। नीचे लोग आए तो पोर्च में भयंकर आग के कारण बाहर नहीं निकल सके। दो घंटे तक आग में फंसे रहे। बाद में दमकल ने आग पर काबू पाया। तब जाकर पूरा भवन खाली किया गया।

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 14 August 2026: दिल्ली-NCR-यूपी में भारी बारिश तो MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में तूफान-बिजली का अलर्ट
Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश