राजस्थान के सरकारी कर्मचारी पढ़ लें यह खबर, वरना रुक जाएगा प्रमोशन...

Published : Jan 02, 2025, 11:31 AM IST
Bhajanlal Sharma

सार

राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना! 30 जनवरी से पहले अपनी अचल संपत्ति की जानकारी ऑनलाइन अपलोड करें, अन्यथा प्रमोशन रुक सकता है। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें।

जयपुर. राजस्थान में नए साल की शुरुआत हो चुकी है। हाल ही में 1 जनवरी को प्रदेश में कई IAS और IPS का प्रमोशन हुआ है। अब जल्द ही प्रदेश में अन्य सरकारी कर्मचारियों का भी प्रमोशन होना है। लेकिन यदि सरकारी कर्मचारी ने एक काम नहीं किया तो उसका प्रमोशन रुक जाएगा। यह काम सरकारी कर्मचारियों को 30 जनवरी के पहले करना होगा।

सरकार को बतानी होगी अपनी अचल संपत्ति की जानकारी

प्रदेश के कार्मिक विभाग ने आदेश जारी करते हुए बताया कि प्रदेश के सभी विभागों के कर्मचारियों को अपनी अचल संपत्ति का विवरण खुद की एसएसओ आईडी से लॉगिन करके राजकाज पोर्टल पर आईपीआर मॉड्यूल द्वारा भरना होगा। 31 जनवरी को यह पोर्टल बंद हो जाएगा।

जानकारी नहीं दी तो रूक जाएगा आपका प्रमोशन

यदि कोई अपनी अचल संपत्ति का विवरण ऑनलाइन नहीं डालता है तो प्रशासनिक विभाग की ओर से उनको विजिलेंस क्लीयरेंस नहीं दी जाएगी और उनकी वेतन वृद्धि पर भी विचार नहीं किया जा सकेगा। यह नियम प्रदेश के सभी बोर्ड, निगम और स्वायत्तशासी संस्थाओं,उपक्रमों के कर्मचारियों पर लागू होगा।

सरकार ने दिए अधिकारियों को निर्देश

कार्मिक विभाग के द्वारा प्रशासनिक विभागों के तमाम सचिव, प्रमुख सचिव सहित अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अपने अधीनस्थ आने वाले सभी कर्मचारियों से अचल संपत्ति का विवरण 30 जनवरी तक अपलोड करवाए। वरना उनके प्रमोशन पर भी विचार नहीं किया जाएगा।

राजस्थान में हैं आठ लाख सरकारी कर्मचारी

आपको बता दें कि प्रदेश में वर्तमान में आठ लाख सरकारी कर्मचारी हैं। जिन्हें अब अपनी अचल संपत्ति का विवरण ऑनलाइन अपलोड करना होगा। बता दें कि प्रदेश में कर्मचारियों का प्रमोशन मार्च और अप्रैल महीने में होता है। प्रदेश में सीनियरिटी, सर्विस रिकॉर्ड आदि को ध्यान में रखते हुए प्रमोशन दिया जाता है।

 

यह भी पढ़ें-2025 में राजस्थान सरकार के सामने 5 बड़े चैलेंज, इस साल वो होगा जो आज तक नहीं हुआ

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 20 August 2026: यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान का खतरा, जानिए दिल्ली-NCR,महाराष्ट्र का हाल
Weather Update 19 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश, यूपी में भारी बारिश; बिजली गिरने का अलर्ट