बीच शादी में जीजा ने साली का कर दिया रेप, खौफनाक था आधी रात का वो दृश्य

Published : Jan 17, 2025, 03:41 PM IST
 Jaipur news

सार

जयपुर में शादी के दौरान जीजा ने साली से रेप किया। पीड़िता ने परिवार को बताया और पुलिस में केस दर्ज हुआ। आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी।

जयपुर (राजस्थान). जयपुर के करधनी थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति पर अपनी साली के साथ रेप करने का आरोप लगा है। पीड़िता, जो झुंझुनू जिले की निवासी है, अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए जयपुर आई थी। घटना के दौरान वह अपनी बुआ की बेटी के घर पर रुकी हुई थी।

आधी रात जीजा ने साली के साथ की हैवानियत

पुलिस के अनुसार, 30 वर्षीय महिला ने बताया कि 8 जनवरी की रात को, जब वह अपनी बहन के साथ सो रही थी, तभी उसका जीजा घर में घुस आया। आरोप है कि उसने महिला का मुंह दबाकर उसके साथ जबरदस्ती की। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और कहा कि यदि उसने किसी को कुछ बताया, तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।पीड़िता ने परिवार को बताया घटना का सच शादी के कार्यक्रम समाप्त होने के बाद पीड़िता जब अपने घर लौटी, तो उसने हिम्मत जुटाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार ने तुरंत पुलिस में मामला दर्ज करवाया।

आरोपी रेप करने के बाद भी बना रहा दबाव

करधनी थाने के एसएचओ हरीश चंद सोलंकी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की पहचान की जा चुकी है और पुलिस उसे जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास कर रही है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है। जांच में यह भी सामने आ रहा है कि आरोपी पक्ष पीड़ित पक्ष पर केस वापस लेने का दबाव बना रहा है।

यह भी पढ़ें- शाकिंग क्राइम: बीवी की आंखों की वजह से मौत, पति ने नजरों में देखकर ही मार डाला

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 14 August 2026: दिल्ली-NCR-यूपी में भारी बारिश तो MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में तूफान-बिजली का अलर्ट
Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश