
जयपुर (jaipur). राहुल गांधी जो कि कांग्रेस पार्टी से सांसद हैं और इस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उनकी भारत छोड़ो यात्रा 30 जनवरी को संपन्न होने वाली है। इस यात्रा से पहले अब 26 जनवरी से कांग्रेस ने दूसरा बड़ा अभियान शुरू करने की तैयारी कर ली है। इस अभियान के बारे में आज की आईसीसी प्रवक्ता और कांग्रेस की नेता अलका लांबा ने जयपुर में जानकारी दी।
राहुल गांधी की भेजी चिट्ठी पढ़ी
लांबा ने राहुल गांधी द्वारा भेजी गई चिट्ठी भी पढ़कर सुनाई। उनका कहना था कि अब हाथ से हाथ जोड़ो अभियान कल से शुरू किया जा रहा है। सभी कांग्रेसी नेताओं को टास्क दिए गए हैं। 10 लाख बूथ तक पहुंचने का लक्ष्य 2 महीने के अंदर तय किया गया है। अलका लांबा प्रदेश कांग्रेस कमेटी राजस्थान (rajasthan news) के कार्यालय में मीडिया को संबोधित कर रही थी।
भारत जोड़ो यात्रा के बाद शुरू हुई हाथ से हाथ से हाथ जोड़ो
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा ने देश को जोड़ा है, ऐसी यात्रा कई सालों के बाद किसी ने निकाली है। अब जो आयोजन किया जा रहा है वह हाथ से हाथ जोड़ो है। इसके तहत राज्य के ब्लॉक और बूथ को टच करने की तैयारी है। यात्राओं के नेतृत्व की जिम्मेदारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को दी जाएगी। उन्हीं की जिम्मेदारी होगी कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को कांग्रेस से जोड़ा जाए। 2 महीने के अंदर 6 लाख गांव ढाई लाख पंचायत और 10 लाख बलाक तक कांग्रेस अपना संदेश पहुंचाने की तैयारी कर रही है। यह संदेश होगा केंद्र सरकार की विफलताओं का।
केंद्र सरकार पर भी साधा निशाना
लांबा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने जनता को कर्ज के बोझ तले दबा दिया है। यह वजन कम करने का समय आ गया है। लांबा ने भारत-चीन विवाद पर सरकार की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अक्सर गलत जानकारियां देती है। इस बार भी गलत जानकारी दी गई है। उनका कहना था कि चीन अक्सर भारतीय सेना पर हमला करता है। लेकिन हमें वह नहीं दिखाया जाता जो होता है। हमें वह दिखाया जाता है जो सरकार दिखाना चाहती है।
राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।