पबजी में बर्बाद हो गई लड़कीः गर्लफ्रेंड को होटल बुलाकर बनाया न्यूड वीडियो, फिर नर्क बना दी जिंदगी

जयपुर में एक लड़की से रेप करने का मामला सामने आया है। प्रेमी ने होटल में मिलने बुलाकर रेप कर उसका न्यूड वीडियो बनाया, इसके बाद उसे ब्लैकमेल किया। आरोपी ने छात्रा को ऑनलाइन पबजी गेम के बहाने अपने झांसे में लिया।

Arvind Raghuwanshi | Published : Aug 8, 2023 5:22 AM IST / Updated: Aug 08 2023, 05:02 PM IST

जयपुर. ऑनलाइन गेम पबजी पर हुई बातचीत के बाद पाकिस्तान की सीमा हैदर की दोस्ती इंडिया के सचिन से हुई। इसके बाद दोनों में प्यार हुआ और दोनों का अब मामला पूरी दुनिया के सामने हैं। इसी बीच राजस्थान में इस गेम को लेकर बड़ा कांड सामने आया है। यहां एक आरोपी ने छात्रा को ऑनलाइन गेमिंग के बहाने अपने झांसे में लिया।

होटल में बुलाकर किया रेप...अश्लील वीडियो भी बनाए

पहले तो आरोपी युवक ने छात्रा से दोस्ती की और फिर उससे मिलने का बहाना बनाकर उसे होटल में बुलाया जहां उसके साथ रेप किया। इतना ही नहीं आरोपी ने वही उसकी अश्लील वीडियो भी बना लिए। पहले तो आरोपी शादी करने का झांसा देता रहा लेकिन अब उसने शादी करने से भी मना कर दिया है। अब पीड़िता ने परेशान होकर पुलिस ने मामला दर्ज करवा दिया है।

जयपुर की लड़की की हरियाणा के छोरे से ऐसे हुई थी दोस्ती

जयपुर की बजाज नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने बताया है कि उसकी उम्र 21 साल है। जो वर्तमान में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। सितंबर 2019 में उसकी मुलाकात ऑनलाइन गेम HAFO पर हरियाणा के रहने वाले शुभम से हुई। इसके बाद दोनों एक साथ पबजी खेलने लगे और फिर बात धीरे-धीरे व्हाट्सएप और फोन पर भी होने लगी।

बॉयफ्रेंड ने ही लड़की के बना लिए न्यूड वीडियो

साल 2021 में आरोपी शुभम छात्रा से मिलने के लिए जयपुर में गांधीनगर रेलवे स्टेशन के पास आया। जहां उसने छात्रा के साथ जबरदस्ती की और शादी करने का झांसा दिया। इसी दौरान आरोपी ने जबरदस्ती उसके न्यूड वीडियो भी बना लिए। आरोपी ने पहले तो से शादी करने का झांसा दिया लेकिन अब शादी करने से साफ इनकार कर दिया है। फिलहाल पुलिस में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें-दु्ल्हन को हनीमून पर लेकर जयपुर गया था पति, लेकिन होटल में पत्नी कर बैठी कांड

 

Read more Articles on
Share this article
click me!