राजस्थान से चौंकाने वाला मामला देखने को मिला है। जहां शादी के 7 दिन बाद भोपाल से जयपुर हनीमून मनाने गया  था कपल, लेकिन दुल्हन दूल्हे के छोड़कर भाग गई। जैसे ही युवक टैक्सी करने होटल से नीचे गया, तभी महिला ने कारनामा कर दिया।

जयपुर/भोपाल. शादी के बाद नए कपल हनीमून मनाने के लिए एक साथ जाते हैं। हनीमून में दोनों एक दूसरे को टाइम देते हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसी हनीमून के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि पति की पैरों तले जमीन खिसक जाए। चौंकिए मत राजस्थानी जयपुर से ऐसा ही एक अनोखा मामला सामने आया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भोपाल की दुल्ह ने शादी के 7 दिन बाद ही कर दिया कांड

जयपुर पुलिस के मुताबिक भोपाल के रहने वाले 24 साल के एक युवक ने झोटवाड़ा थाने में मामला दर्ज करवाया है कि 29 जुलाई को उसकी शादी भोपाल में 22 साल की युवती से हुई। शादी के बाद दोनों एक साथ रहने लगे। दोनों 5 अगस्त को हनीमून मनाने के लिए दोनों भोपाल से जयपुर आ गए। दोनों राजधानी जयपुर में चौमू पुलिया के पास एक होटल में कमरा लेकर गए ठहर गए।

पति होटल से टैक्सी करने गया और पत्नी हो गई गायब

पहले तो दोनों आमेर घूम कर आए और फिर वापस होटल पहुंचे। इसी बीच दोनों ने खाटूश्याम जी जाने की सोची। पति होटल से नीचे टैक्सी करने के लिए आ गया। लेकिन जब 15 मिनट बाद कमरे में जाकर देखा तो उसे उसकी पत्नी नहीं मिली। ऐसे में जब उसने अपनी पत्नी को फोन किया तो पत्नी ने फोन भी नहीं उठाया। साथी उसकी पत्नी ने जाने से पहले होटल स्टाफ को भी कुछ नहीं बताया।

सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ दुल्हन का कारनामा

अपनी दुल्हन की तलाश में जब पति ने होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की तो दुल्हन फोन पर बात करते हुए बड़े आराम से होटल से फरार होते नजर आ रही है। हालांकि अभी तक किसी अन्य की मिलीभगत सामने नहीं आई है लेकिन पुलिस को आशंका है कि किसी प्रेम प्रसंग के चलते ही दुल्हन फरार हुई है।

यह भी पढ़ें-दुल्हन को आदिपुरुष फिल्म दिखाने लाया टॉकीज, इंटरवल में हो गया तगड़ा कांड, हमेशा के लिए दूल्हे को छोड़ दिया