7 फेरे से पहले दूल्हे मनाई सुहागरात!, शर्म के कारण दुल्हन ने कर लिया सुसाइड

Published : Dec 15, 2024, 06:52 PM IST
Jhunjhunu News

सार

झुंझुनूं में सगाई के बाद युवक के धोखे से आहत युवती ने आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि युवक ने शादी से इनकार कर दिया, जिससे दुल्हन डिप्रेशन में चली गई।

झुंझुनूं. राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सगाई के बाद शादी से इनकार की वजह से एक युवती द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है। परिजनों का आरोप है कि सगाई के बाद युवक ने युवती को धोखा दिया और शादी करने से मना कर दिया, जिससे आहत होकर युवती ने यह घातक कदम उठाया।

खिड़की से झांका तो फंदे से लटकी मिली बेटी

घटना का विवरण झुंझुनूं सदर थाना क्षेत्र के थानाधिकारी अशोक चौधरी ने बताया कि कॉलेज में पढ़ने वाली एक युवती ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शनिवार को जब युवती ने काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने आवाज लगाई। कोई जवाब न मिलने पर खिड़की से झांकने पर पता चला कि वह फंदे पर लटकी हुई है। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शादी से पहले लड़के ने बना लिए थे संबंध

परिजनों का आरोप युवती के चचेरे भाई ने पुलिस को बताया कि डेढ़ माह पहले उसकी बहन की सगाई गुढ़ागौड़जी निवासी एक युवक के साथ हुई थी। भाई का आरोप है कि सगाई के बाद युवक ने रिश्ते का फायदा उठाते हुए युवती को झांसे में लेकर संबंध बना लिए। बाद में युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। इस धोखे और अपमान से युवती बेहद आहत हो गई और मानसिक तनाव में चली गई। अंततः उसने यह कठोर कदम उठा लिया।

आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना पुलिस ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर कल रात युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की गहन जांच की जा रही है और युवती की मौत के पीछे के सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल
Weather Forecast 11 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बदला मौसम, बारिश-तूफान को लेकर आया बड़ा अपडेट