खौफनाक वारदातः ससुराल जाने के इंतजार में बस स्टैंड पर बैठी भाभी को देवर ने दी दर्दनाक मौत

Published : Feb 24, 2023, 12:53 PM IST
देवर

सार

राजस्थान के झुझुनूं शहर से खौफनाक वारदात सामने आया है। यहां एक देवर ने अपनी भाभी का बीच बाजार पुलिस थाने के सामने बेदर्दी से मर्डर कर दिया। जब पुलिस ने उसे अरेस्ट किया तो उसने बिना डरे बोला- वो इसी लायक थी।

झुझुनूं (jhunjhunu). राजस्थान के झुझुनूं जिले से खौफनाक खबर हैं। देवर ने अपनी भाभी की हत्या कर दी वह भी बीच बाजार, बीच सड़क और पुलिस थाने के एक दम सामने.....। पुलिस ने उसे अरेस्ट किया और पूछा डर नहीं लगा तो बोला... डरने की क्या बात है, वो इसी लायक थी। हत्या के पीछे परिवार का कोई विवाद बताया जा रहा है। आज देवर को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी है। मामला उदयपुरवाटी थाना इलाके का है।

ससुराल जाने के लिए बस स्टैंड पर बैठी थी महिला

पुलिस ने बताया कि जयपुर में टेलरिंग का काम करने वाला रमाकांत अपनी पत्नी अंजू के साथ उदयपुरवाटी इलाके में गांव मे रहने वाली अपनी बीमार मां से मिलने आया था। मां से मिलने के बाद बेटा और बहू फिर से जयपुर आने की तैयारी में थे। जयपुर आने के बाद अंजू अपने ससुराल जाने वाली थी। इसलिए ही दोनो उदयपुरवाटी में बस स्टैंड पर गुरुवार शाम बैठे थे और बस का इंतजार कर रहे थे।

देवर ने खौफनाक तरीके से भाभी के गले में घोपे चाकू

इसी दौरान देवर राधेश्याम लंबा सा चाकू लेकर वहां आया और सीधे भाभी अंजू के गले में घोंप दिया। उसके बाद दुबारा उसे निकाला और गले पर लंबा कट मार दिया। खून से सनी हालत मे अंजू वहीं गिर गई और तड़पने लगी। पति ने वहां मौजूद लोगों की मदद से उसे तुरंत असपताल में भर्ती कराया। इसी दौरान उदयपुरवाटी थाना पुलिस भी मौके पर जा पहुंची। पुलिस भी अंजू को अचेत हालात में लेकर अस्पताल पहुंची। जहां देर रात उसे मृत घोषित कर दिया गया। उधर देर रात ही राधेश्याम को अरेस्ट भी कर लिया गया। वह शहर से फरार होने की तैयारी में था। रमाकांत ने पुलिस को बताया कि राधेश्याम काफी समय से परेशान कर रहा था। धमकियां देता था, क्या पता था कि वह अब हत्या ही कर देगा।

इसे भी पढ़े- हाय री जमीन: जिस ताऊ ने भतीजे को बचपन में गोद में खिलाया उसे ही मार दी गोली, खून से सन गया खेत

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

15 अगस्त 2026 मौसम अपडेट: दिल्ली-NCR में बारिश, यूपी में भारी बारिश; महाराष्ट्र में भी अलर्ट
Weather Update 14 August 2026: दिल्ली-NCR-यूपी में भारी बारिश तो MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में तूफान-बिजली का अलर्ट