शादी के 16 साल बाद बेटा हुआ, मन्नत पूरी करने गए और इकलौती बेटी समेत 3 की मौत

Published : May 01, 2024, 11:48 AM IST
jodhpur news

सार

सोचिए जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी के बाद अगर सबसे बड़ा दुख मिल जाए तो उस परिवार पर क्या बीतेगी। राजस्थान के जोधपुर में कुछ ऐसा ही हुआ। जहां शादी के 16 साल बाद बेटा पैदा हुआ तो वह मन्नत पूरी करने गए। लेकिन लौटते वक्त हादसा हो गया और 3 लोगों की मौत हो गई।

जोधपुर. सोमवार देर रात राजस्थान के जोधपुर जिले में एक सड़क हादसा हुआ। इसमें तेरह साल की बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वैन में कुल ग्यारह लोग सवार थे। इनमें से आठ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में वह बच्चा भी घायल हो गया जिसका मुंडन कराने का पूरा कार्यक्रम रखा गया था। बेटा सोलह साल के बाद पैदा हुआ था। परिवार के लोग उसका मुंडन कराने के लिए जैसलमेर में स्थित बाबा रामदेव मंदिर में आए थे। अच्छी तरह से पूजा पाठ और आयोजन होने के बाद एमपी का परिवार वापस एमपी लौट रहा था। हादसे में सोलह साल के बाद जन्मा बेटा तो बच गया लेकिन माता पिता ने अपनी तेरह साल की इकलौती बेटी हमेशा के लिए खो दी।

मध्य प्रदेश से जोधपुर आया था परिवार

दरअसल जोधपुर से होकर गुजरने वाले स्टेट हाइवे 61 के नजदीक पिचयाक गांव के पास यह हादसा हुआ। वैन में ग्यारह लोग सवार थे। यह वैन सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी। हादसे में 13 साल की कोमल, उसके फूफा श्याम सिंह और परिवार के एक अन्य सदस्य की जान चली गई। कल दोपहर में एमपी से कोमल के मामा और अन्य रिश्तेदार जोधपुर पहुंचे तब जाकर परिवार के हाल चाल जाने।

बेटा होने के लिए मन्नत मांगकर पूरी करने आया था परिवार

पुलिस ने बताया कि कोमल के पिता प्रेम सिंह और पूरा परिवार मध्य प्रदेश के राजगढ़ इलाके का रहने वाला था। सोलह साल पहले रामदेवरा आए थे और बेटा होने के लिए मन्नत मांगकर गए थे। अब मन्नत पूरी होने पर बेटे का मुंडन कराने के लिए परिवार वापस आया था। लेकिन घर लौटते समय परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। जिस बेटे का मुंडन कराने आए थे, वह भी चोटिल हुआ है।

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Today: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में बदला मौसम, जानें कहां भारी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी