राजस्थान चुनाव 2023: 396 वादों वाला भाजपा का संकल्प पत्र जारी, नवजात बेटियों को 2 लाख का बॉन्ड-12वीं पास लाडली को स्कूटी

राजस्थान चुनाव 2023 के लिए भाजपा का घोषणा पत्र जारी कर दिया गया है। जेपी नड्डा ने घोषणा पत्र जारी किया है। 

Yatish Srivastava | Published : Nov 16, 2023 7:37 AM IST / Updated: Nov 16 2023, 01:41 PM IST

जयपुर। राजस्थान चुनाव में अब 10 से भी कम दिन बचे हैं। ऐसे में गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी का मैनिफेस्टो जारी कर दिया है। 80 पेज के घोषणा पत्र में तमाम वादों के साथ गहलोत सरकार में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ भी एक्शन लेने की बात कही गई है। भाजपा की ओर से गहलोत सरकार में हुए करप्शन की जांच के लिए एसआईटी गठित की जाएगी जो मामले की जांच करेगी। भाजपा के संकल्प पत्र में हर जिले में महिला थाना खोले जाने के साथ ही बेटियों के जन्म पर सेविंग बॉन्ड दिए जाने की भी घोषणा की गई है।

राजस्थान विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने 15 नवंबर को घोषणा पत्र जारी कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संकल्प पत्र जारी किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी मौजूद थीं। इस संकल्प पत्र  में भाजपा ने महिला वर्ग को मजबूत करने के साथ ही युवा वर्ग के लिए काफी कुछ दे रखा है। 

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की तर्ज पर भाजपा ने राजस्थान में जारी किए घोषणा पत्र40 से ज्यादा वर्ग को खुश करने के लिए 396 वादे किए हैं। इन वर्गों वर्गों में सरकारी कर्मचारियों से लेकर, कॉलेज में और स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों तक को शामिल किया गया है। इसके अलावा रिटायर बुजुर्गों का भी ध्यान रखा गया है।

नवजात बच्चियों के लिए दो लाख तक सेविंग बॉन्ड 
नवजात बच्चियों को लेकर सरकार ने ₹200000 तक की रुपए खर्च करने की योजना रखी है। इन बच्चियों के लिए सेविंग बॉन्ड दिए जाएंगे। 12वीं पास करने वाली बेटियों को स्कूटी देने की योजना भी है। मध्य प्रदेश के तरह बुजुर्ग लोगों के लिए पेंशन योजना को लागू करने का वादा भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में किया है।

जनता की राय से तैयार किया घोषणापत्र
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जेपी नड्डा ने कहा कि इस घोषणा पत्र को लागू करने से पहले हमने एक करोड़ तीन लाख से ज्यादा लोगों के पत्र पढ़ें हैं और उसके आधार पर इस घोषणा पत्र का निर्माण किया गया है।‌ इसमें अलग-अलग समाज के लोगों को भी खुश करने के लिए उनके बोर्ड और आयोग बनाने के लिए तैयारी की गई है ।

पढ़ें राजस्थान में एक नेता को पार्टी से बाहर निकाला तो 100 कार्यकर्ता कभी चले गए बाहर

पांच साल में राजस्थान में कई बड़े घोटाले हुए
नड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई ने फर्टिलाइजर घोटाला किया।‌ पेपर लीक हुए। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा दांव पर लगी। भ्रष्टाचार चरम पर है। जल जीवन मिशन घोटाला सबसे बड़ा है। राजस्थान में यही हो रहा है पिछले 5 साल से। लेकिन भारतीय जनता पार्टी सरकार में आते ही इन सबको बदल देगी और इनका जवाब कांग्रेस सरकार को देना ही पड़ेगा।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में जुटे थे कई बड़े नेता
नड्डा ने गुरुवार को जयपुर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में यह घोषणा पत्र जारी किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ , केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी समेत कई सीनियर नेता मौजूद थे।  

Read more Articles on
Share this article
click me!