अब एक साथ भक्तों को होंगे खाटू श्याम और सालासर हनुमान जी के दर्शन, जानिए कैसे

Published : Jul 15, 2024, 11:40 AM ISTUpdated : Jul 15, 2024, 11:46 AM IST
khatu shyam jodhpur

सार

खाटू श्याम और सालासर हनुमानजी के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है। उन्हें अब दोनों के साथ दर्शन करने का सौभाग्य मिलेगा। क्योंकि राजस्थान के जोधपुर में एक ही स्थान पर भव्य मंदिर का निर्माण हो गया है।

जोधपुर. राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटूश्याम मंदिर में हर साल करीब एक करोड़ से अधिक भक्त दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राजस्थान में भगवान खाटूश्याम का एक और भव्य मंदिर बनने जा रहा है। यहां केवल बाबा खाटूश्याम ही नहीं बल्कि सालासर बालाजी के मंदिर की भी प्राण प्रतिष्ठा हो रही है।

जोधपुर में एक साथ दोनों मंदिर

यह दोनों मंदिर राजस्थान के जोधपुर जिले में पाल रोड पर मोतीबा नगर में निर्मित हुए हैं। जिनकी सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा अजनेश्वर धाम जोधपुर के पीठाधीश्वर शांतेश्वर महाराज और महामंडलेश्वर कनकेश्वरी देवी की मौजूदगी में हो रही है। इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए साईं धाम सेवा समिति और खाटूश्याम भक्त परिवार के गोवर्धनलाल सुधीर अग्रवाल ने बताया कि पिछले कई सालों से मंदिर का निर्माण हो रहा था। इसके बाद अब मंदिर में बाबा खाटू और सालासर की प्राण प्रतिष्ठा होगी।

19 जुलाई को होगी महाप्रसादी

प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम 14 जुलाई के पहले ही शुरू हो चुके थे। पहले दिन गणेश गौरी पूजन, भूमि पूजन और हवन कुंड व शोभायात्रा निकाली गई। आज सोमवार को दोपहर 12 बजे से मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी। प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद 19 जुलाई को एक महाप्रसादी का कार्यक्रम रखा गया है। इस कार्यक्रम में जोधपुर के कई लोगों को आमंत्रित किया गया है। हालांकि भक्त खुद अपनी इच्छा से प्रसाद ग्रहण करने के लिए पहुंच सकते हैं।

यह भी पढ़ें : गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ Indore का नाम, 24 घंटे में कर दिया सालों का काम

भजन संध्या भी होगी

महाप्रसादी के साथ ही एक विशाल भजन संध्या भी आयोजित होगी। जिसमें राजस्थान के कई कलाकार हिस्सा लेंगे और भजनों की प्रस्तुति देंगे। मंदिर से जुड़े लोगों का कहना है कि सीकर में स्थित भगवान खाटूश्याम और सालासर बालाजी मंदिर की दूरी काफी ज्यादा है। जिसके बाद जोधपुर में मंदिर बनाने का निर्णय किया गया है। हालांकि हमेशा की तरह मेरे जैसे बड़े आयोजन में भक्त खाटू ही जायेंगे।

यह भी पढ़ें : Indore में नाइट कल्चर को लेकर बड़ा फैसला, CM के निर्देश पर कलेक्टर ने जारी किया ये आदेश

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 6 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट, IMD की बड़ी चेतावनी
Weather Update 5 August 2026: दिल्ली-NCR से छत्तीसगढ़ तक बारिश का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल