कोटा से शाकिंग खबर: मोहब्बत का ऐसा खतरनाक बदला, प्रेमियों का कांप जाए कलेजा

Published : Jan 05, 2025, 05:02 PM IST
Painful end of love story

सार

कोटा में प्रेम विवाह के बाद लड़की के परिजनों ने लड़के के पिता पर जानलेवा हमला किया। कार से कुचलने और धारदार हथियारों से वार करने के बाद बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल।

कोटा. राजस्थान के कोटा जिले में प्रेम विवाह के कारण उपजे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। उद्योग नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक बुजुर्ग व्यक्ति पर चार-पांच लोगों ने जानलेवा हमला किया। आरोपियों ने पहले उनकी बाइक को टक्कर मारकर गिराया, फिर उन पर कार चढ़ा दी। इसके बाद लोहे की पाइप और धारदार हथियारों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल बुजुर्ग की पहचान सांगोद निवासी श्रीराम वैष्णव के रूप में हुई है। फिलहाल उनका इलाज एमबीएस अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। आज पुलिस ने पर्चा बयान दर्ज किया है और इसी के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

लव मैरिज बना हमले का कारण

घायल के बेटे सोनू वैष्णव ने बताया कि उनके बड़े भाई दीपक ने पांच महीने पहले अपने ही गांव की एक लड़की से प्रेम विवाह किया था। यह शादी लड़की के परिवार को मंजूर नहीं थी। तभी से लड़की के परिजन नाराज थे और कई बार जान से मारने की धमकियां भी दे चुके थे। इस मामले में परिवार ने सांगोद थाने में पहले भी कई बार शिकायत दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ें-जोधपुर में 39 साल के सब इंस्पेक्टर की जॉगिंग करते हुए मौत, पूरी तरह से फिट थे

लड़की का भाई CID की तरह कर रहा था रैकी

शनिवार को श्रीराम वैष्णव डीसीएम क्षेत्र में अपने प्लाट पर गए थे। लौटते समय रास्ते में लड़की का भाई उनकी रेकी कर रहा था। उसने अपने परिजनों को बुला लिया, जो टवेरा कार में मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने पहले श्रीराम की बाइक को टक्कर मारी और फिर कार चढ़ा दी। इसके बाद लोहे की पाइप और धारदार हथियारों से हमला किया, जिससे श्रीराम का एक पैर फ्रैक्चर हो गया और सिर पर गंभीर चोटें आईं।

पिता ने बेटे को बचने की सलाह दी

घटना के समय श्रीराम का बड़ा बेटा दीपक भी उनके साथ था। श्रीराम ने दीपक को भागने की सलाह दी, जिससे वह सुरक्षित निकलने में सफल रहे। हमलावरों ने अपना गुस्सा बुजुर्ग पर निकाला और उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। मुकदमा दर्ज करने के बाद अब पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इस घटनाक्रम के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें-न रिश्वत ली न बिगाड़ा केस: फिर भी 20 इंस्पेक्टर एक साथ सस्पेंड, CM को आया गुस्सा?

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Shikhar Agrawal APO: एक ही कंपनी से खरीदे 40 विला-कॉटेज, IAS अधिकारी को क्यों किया गया APO?
कौन है ये कपल जो राजस्थान में लड़ रहा पंचायत चुनाव, 145 करोड़ की संपत्ति...फिर भी कार नहीं