कोटा में एक और सुसाइड, एक दिन पहले मिलकर लौटे थे पिता, अगले दिन बेटी ने फंदा लगाकर दे दी जान

Published : Nov 30, 2023, 01:44 PM IST
suicide news

सार

कोटा में सुसाइड का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। उत्तर प्रदेश के कोटा में नीट की तैयारी करने आई एक छात्रा ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। एक दिन पहले ही पिता उससे मिलकर घर लौटे थे।

कोटा। एजुकेशन हब कोटा में सुसाइड का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। देश भर से बच्चे कोटा में आते हैं कोई डॉक्टर-इंजीनियर बनने के लिए लेकिन अब अपना जीवन ही खत्म कर ले रहे हैं। कारण कुछ भी हो लेकिन माता-पिता अपने बच्चों को गवा दे रहे हैं। दो दिन पहले आंध्र प्रदेश के रहने वाले एक बच्चे ने कोटा में सुसाइड किया था और अब 21 साल की निशा ने अपनी जान दे दी है।

उत्तर प्रदेश से कोटा नीट की तैयारी के लिए आई थी
पिता अपनी बेटी को डॉक्टर बनते हुए देखना चाहते थे। वह उन्हें सफेद रंग के एप्रिन में देखना चाहते थे, लेकिन बेटी सफेद रंग के कफन में लिपटी हुई पहुंचे। पिता-माता औऱ परिवार के लोगों को रो रोकर बुरा हाल हो रहा है। कोटा जिले के महावीर नगर इलाके में जिस लड़की ने सुसाइड किया है वह नीट की तैयारी कर रही थी। लड़की उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के रहने वाली थी। उसका नाम निशा यादव था।

एक दिन पहले ही बेटी से मिलकर लौटे थे पिता
परिवार से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बताया निशा कुछ महीने पहले ही कोटा आई थी। उत्तर प्रदेश से उसके पिता भी उसके साथ यहां उसे सेटल करने के लिए आए थे। कुछ दिन पहले उसने अपने पिता से कहा था वह हॉस्टल बदलना चाहती है। ऐसे में पिता 6 दिन पहले वापस कोटा पहुंचे थे और कोटा के महावीर नगर में बेटी को गर्ल्स हॉस्टल में रूम दिलवा दिया था। यहां उसके साथ 6 दिन तक वे साथ रहे थे। बुधवार दोपहर बाद वह वापस उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो गए थे। देर रात करीब 1:00 बजे भी उन्होंने अपनी बेटी से बात की तब तक सब सही था। सुबह अचानक उनके पास बेटी के सुसाइड करने को लेकर फोन आया तो वे स्तब्ध रह गए।

पढ़ें कोटा में फिर 20 साल के स्टूडेंट ने कर लिया सुसाइड: पश्चिम बंगाल से आया था नीट की तैयारी करने

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 14 August 2026: दिल्ली-NCR-यूपी में भारी बारिश तो MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में तूफान-बिजली का अलर्ट
Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश