
कोटा (राजस्थान). कोटा से फिर बुरी खबर है। पिछले सप्ताह तीन सुसाइड मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें दो छात्र और एक शिक्षक शामिल है। उसके बाद अब नया केस सामने आया है जो आज से पहले कभी सामने नहीं आया है। कोटा मे बच्चों की पढ़ाई के लिए शिफ्ट हुए परिवार के मुखिया ने सुसाइड कर लिया। आज तड़के मौत की खबर पुलिस तक पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उद्योग नगर पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि परिवार मूल रूप से यूपी का रहने वाला है। परिवार के मुखिया अरविंद सिंह चौधरी ने सुसाइड किया है। वह परिवार के साथ प्रेम नगर थर्ड इलाके में रह रहे थे। आठ साल से यहां पर एक निजी स्कूल में गार्ड के तौर पर नौकरी कर रहे अरविंद रिटायर्ड फौजी थे। परिवार में पत्नी, बेटा और बेटी है। दोनों बच्चे कोटा में पढ़ रहे हैं और यहीं से कैरियर बनाने की तैयारी कर रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि अरविंद ने कल शाम परिवार से बातचीत की थी। बेटी और पत्नी अपने अपने काम में लगे हुए थे। बेटा कहीं बाहर गया हुआ था। अरविंद अपने कमरे में थे। तभी गोली चलने की आवाज आई और उसके बाद अरविंद के सिर से खून बहने लगा। परिवार ने पड़ोसियों की मदद से निजी अस्पताल में अरविंद को भर्ती कराया, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। आज तड़के इसकी सूचना पुलिस को मिली और उसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है। सुसाइड का फिलहाल कोई कारण सामने नहीं आ सका है।
राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।