संपत्ति के मामले में पत्नी अमिता से काफी पीछे हैं ओम बिरला, करते हैं 2 लाख के कार की सवारी

Published : Apr 03, 2024, 06:10 PM IST

कोटा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला राजस्थान के कोटा सीट से लोकसभा चुनाव 2024 लड़ रहे हैं। उन्होंने नामांकन दाखिल कर दिया है। 

PREV
16

62 साल के ओम बिरला ने अपने शपथ पत्र में बताया है कि साल 2022-23 में उन्हें 13.79 लाख रुपए आमदनी हुई। उनकी पत्नी डॉ. अमिता बिरला को पिछले साल 22.17 लाख रुपए की आमदनी हुई। ओम बिरला की छवि बेहद साफ है। किसी भी थाने में उनके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं है।

26

शपथ पत्र में ओम बिरला ने बताया है कि उनके पास 40 हजार रुपए नकद हैं। उनकी पत्नी के पास 30 हजार रुपए नकद हैं। उनके पास दो लाख रुपए की मारुती वैगनआर कार है। वहीं, उनकी पत्नी के पास तीन लाख रुपए की कार है।

36

ओम बिरला के पास 50 ग्राम सोना (कीमत 3.5 लाख) और 8.748 किलो चांदी (कीमत 5.50 लाख) है। वहीं, अमिता बिरला के पास 93 लाख के सोना और हीरे के गहने हैं। उनके पास 30.478 किलो चांदी है, जिसकी कीमत 21.33 लाख रुपए है।

46

ओम बिरला के पास कुल चल संपत्ति 1 करोड़ 97 लाख 34 हजार 585 रुपए की है। वहीं, उनकी पत्नी के पास कुल 3 करोड़ 19 लाख 72 हजार 60 रुपए की चल संपत्ति है।

56

ओम बिरला के पास 34.8 एकड़ और उनकी पत्नी के पास 28.95 एकड़ खेती की जमीन है। इसकी कीमत क्रमश: 40 लाख और 35 लाख रुपए है।

66

ओम बिरला के नाम पर घर नहीं है। उनकी पत्नी के नाम पर 3.8 करोड़ का घर है। ओम बिरला के पास कुल 58 लाख की अचल संपत्ति है। वहीं, उनकी पत्नी के पास 4.87 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। ओम बिरला और उनकी पत्नी पर कोई कर्ज नहीं है।

Recommended Stories