शादी से पहले शख्स ने रख दी ऐसी शर्त, परेशान होकर लड़की ने उठाया कदम

Published : Feb 09, 2025, 10:00 PM IST
deadbody

सार

राजस्थान के धौलपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने शादी से पहले ऐसा शर्त रख दी जिससे परेशान होकर महिला ने लड़की ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। 

राजस्थान के धौलपुर जिले के सरानीखेड़ा गांव से एक मामला सामने आया है। यहां शादी से पहले एक लड़की ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि लड़के वालों ने दहेज में  180 सीसी पल्सर मोटरसाइकिल की मांग की थी। लड़के ने लड़की के परिवार वालों के सामने ये शर्त रख दी कि अगर उन्होंने बाइक नहीं दी तो शादी नहीं होगी। मानसिक तनाव में आकर लड़की ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

 शादी के पहले 20 साल की दुल्हन ने उठाया ये कदम

 मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रघुवीर सिंह जाटव की बेटी 20 वर्षीय रूबी की सगाई धौलपुर जिले के पिपेहरा गांव निवासी रवि से हुई थी।1 मार्च को दोनों की शादी होने वाली थी। परिवार के लोग धूमधाम से शादी की तैयारी कर रहे थे। गुरुवार को रूबी के परिजन शादी का सामान खरीदने बाजार गए हुए थे। इसी दौरान उसके होने वाले पति रवि ने रूबी पिता से 180 सीसी पल्सर बाइक देने की मांग रख दी। लड़की के पिता ने मार्केट में जाकर बाइक के बारे में पता किया तो वह बाइक मार्केट में नहीं था। लड़का इस बात पर अड़ गया कि अगर उसे वही बाइक नहीं मिली तो वह शादी नहीं करेगा। जब परिजन मार्केट से वापस लौटे तो बेटी को फंदे में लटका देख उनके होश उड़ गए।

यह भी पढ़ें: प्याज की खेती कर लाखों रुपए कमाता है ये किसान, कमाई जानकर शॉक्ड रह जाएंगे आप

मामले की जांच कर रही पुलिस 

इस घटना की जानकारी मिलते ही पचगांव चौकी प्रभारी अरुण शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर रवि के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस गंभीरता से इस मामले की जांच कर रही है। 

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

कौन हैं संजय महार? IRGC की कार्रवाई में फंसा भारतीय मर्चेंट नेवी अफसर
दिल्ली के रेपिस्ट की खौफनाक क्राइम कुंडली : दोस्त की पत्नी से रेप के बाद IRS अधिकारी की बेटी की हत्या