हैप्पी वेडिंग: राजस्थान में एक गांव से दूसरे गांव हेलीकॉप्टर से आई बारात, बिना दहेज हुई शादी

Published : Nov 26, 2023, 01:53 PM IST
helicopter se barat

सार

राजस्थान के सिरोही जिले में हेलीकॉप्टर से बारात पहुंची तो गांव वालों की भीड़ जुट गई। हेलीकॉप्टर से आई बारात गांव समेत पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गई।

सिरोही। राजस्थान में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। खास ये है कि प्रदेश में लगातार शादियों के ट्रेंड में बदलाव हो रहा है। कोई डेस्टिनेशन वेडिंग करना पसंद कर रहा है तो कोई ग्रामीण क्षेत्रों में पुराने रीति रिवाज और पारंपरिक अंदाज में विवाह रचा रहा है। इस बीच सिरोही जिले में एक गांव में अनोखे अंदाज में बारात आई जो चर्चा का विषय बन गई है। 

पड़ोस गांव से हेलीकॉप्टर से आई बारात
राजस्थान के सिरोही जिले के चारणवासी इलाके स्थित गांव के पिचकराई में हेलीकॉप्टर से आई एक बारात कौतूहल का विषय बनी हुई है। हालांकि राजस्थान के कई जिले में पहले भी कई बार हेलीकॉप्टर से बारात लाने के मामले देखने को मिले हैं। खास ये है हेलीकॉप्टर से ये बारात पड़ोस के गांव से ही आई है। पहले तो गांव के लोगों ने सोचा कि चुनावी माहौल है तो कोई नेता आया है लेकिन हेलीकॉप्टर से दूल्हे के उतरने से सभी हैरत में पड़ गए। 

पड़ोसी गांव से हेलीकॉप्टर से आई बारात
दरअसल गांव की रहने वाली निशा की शादी पड़ोसी गांव के आयुष नाम के युवक से हुई। आयुष की बारात इसी हेलीकॉप्टर के जरिए आई जहां हेलीपैड पर निशा के घरवालों और ग्रामीणों ने बारात का स्वागत किया। इस शादी की खास बात ये भी है कि विवाह बिना दहेज के किया गया है। बस रस्म अदायगी के लिए दूल्हे ने केवल एक रुपए का सिक्का और नारियल लिया।

पढ़ें उदयपुर बना डेस्टिनेशन वेडिंग हब, क्रिकेटर नवदीप ने भी यहां रचाई शादी

पुलिस जाप्ता रहा तैनात
हेलीकॉप्टर आने के चलते गांव में पुलिस जाप्ता भी तैनात रहा। हेलीकॉप्टर गांव में पहुंचा तो वहां ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने पूरी स्थिति पर नियंत्रण रखा। हेलीकॉप्टर से बारात उतरने के बाद उसे वापस रवाना कर दिया गया। 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 14 August 2026: दिल्ली-NCR-यूपी में भारी बारिश तो MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में तूफान-बिजली का अलर्ट
Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश