गांव के कुएं में मिला नाबालिग छात्रा का शव, परिजनों ने स्कूल टीचर पर लगाए ये गंभीर आरोप

Published : Aug 11, 2023, 10:59 AM IST
girl deadbody

सार

राजस्थान के सवाई माधोपुर में शुकवार सुबह कुएं में एक छात्रा का शव मिला। परिजनों आरोप है कि गांव के स्कूल टीचर छात्रा से रेप कर शव कुएं में फेंक दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

राजस्थान। भीलवाड़ा जिले 14 साल की नाबालिग से गैंगरेप कर जिंदा जलाने का मामला अभी शांत नहीं हुआ है और प्रदेश में लड़कियों के साथ आए दिन दरिंदगी की घटनाएं सामने आ रही है। अब सवाई माधोपुर में एक बड़ा मामला हो गया। जिले में एक छात्रा का शव गांव के कुएं में पड़ा मिला। ग्रामीणों और परिजनों ने स्कूल के टीचर पर छात्रा के साथ रेप कर शव कुंए में फेंकने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

दो दिन से लापता थी 12वीं कक्षा की छात्रा
सवाई माधोपुर पुलिस के मुताबिक घटना जिले के बौली थाना इलाके की है। यहां 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक 16 साल की नाबालिग का शव गांव के ही कुएं में पड़ा मिला। पुलिस के मुताबिक नाबालिग बीते 2 दिनों से लापता थी। ऐसे में घर वालों ने स्कूल के टीचर राम रतन मीणा के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करवाते हुए किडनैप कर रेप के बाद शव कुएं में फेंकने का आरोप लगाया। 

ये भी पढ़ें अपने ही बच्चों के लिए यमराज बना पिता: 2 मासूम को कुएं में फेंका, बचकर भागी बेटी को दौड़ाया

फॉरेंसिक टीम पहुंची और साक्ष्य जुटाए
पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट के साथ-साथ रेप सहित पॉक्सो की अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच करने और कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मौके से फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस पूरे मामले सभी पहलुओं को लेकर छानबीन कर रही है।

ये भी पढ़ें  गोरखपुर में हैवानियत: जमीन पर पटक-पटककर 3 साल की बच्ची की हत्या, शव के साथ कुकर्म

भाजपा के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौर का प्रदेश सरकार पर हमला 
महिलाओं से रेप और मर्डर की घटनाओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने भी अब सरकार को आड़े हाथ लिया है। भाजपा नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं और बेटियों को सुरक्षा कब मिलेगी। राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस के राज में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा करना ही सबसे बड़ा सवाल बन चुका है।  

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल