कोटा में एक और सुसाइड: 11वीं की लड़की जिंदा जल गई, वजह है पढ़ाई नहीं थी

Published : Feb 26, 2025, 04:41 PM IST
Kota

सार

कोटा में एक नाबालिग छात्रा ने सहपाठी की धमकियों से तंग आकर खुद को आग लगा ली। 17 दिनों तक जीवन के लिए संघर्ष करने के बाद उसने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

कोटा, (राजस्थान). कोटा के इटावा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक नाबालिग लड़की ने अपने क्लासमेट की धमकियों से तंग आकर खुद पर डीजल छिड़ककर आग लगा ली। 17 दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच जूझने के बाद आखिरकार उसने दम तोड़ दिया।

जब वो नहाने गई तो उसने डीजल डालकर लगा ली आग

पुलिस के अनुसार, नाबालिग लड़की अपनी ही कक्षा में पढ़ने वाले एक लड़के द्वारा लगातार परेशान की जा रही थी। लड़का उसे स्कूल आते-जाते समय रास्ते में रोकता और धमकी देता था। परिजनों ने बताया कि लड़की ने घर आकर सारी बात बताई थी। 8 फरवरी को जब वह नहाने गई, तो उसने खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली।

इटावा अस्पताल से कोटा रेफर कर दिया गया

गंभीर रूप से झुलसी हुई लड़की को तुरंत इटावा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे कोटा रेफर कर दिया गया। एमबीएस अस्पताल के बर्न वार्ड में उसका इलाज चल रहा था, लेकिन मंगलवार देर रात उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी लड़का भी नाबालिग है और उसने भी घटना से पहले आत्महत्या की कोशिश की थी। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें-झुंझुनूं की शाकिंग खबर: साधु की मदद पड़ी महंगी, पुजारी हुआ 'मृत' घोषित!

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Shikhar Agrawal APO: एक ही कंपनी से खरीदे 40 विला-कॉटेज, IAS अधिकारी को क्यों किया गया APO?
कौन है ये कपल जो राजस्थान में लड़ रहा पंचायत चुनाव, 145 करोड़ की संपत्ति...फिर भी कार नहीं