मोबाइल चार्ज पर लगाते ही हुआ ब्लास्ट, धमाके से दो बच्चे के पिता की मौत

Published : Feb 26, 2024, 10:22 AM IST
blast

सार

राजस्थान में मोबाइल चार्जिंग पर लगा रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई है। उसने जैसे ही प्लग में चार्जर लगाया, लाइट का बोर्ड धमाके के साथ उसकी छाती पर जा लगा, जिससे उसकी मौत हो गई।

बांसवाड़ा. राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां मोबाइल चार्जिंग लगाने गए एक युवक की मौत हो गई। जैसे ही उसने प्लग लगाया तो अचानक एक ब्लास्ट हुआ और सब कुछ धमाके से उड़ गया। पूरा बिजली का बोर्ड युवक की छाती पर गिर गया जिससे कि उसके सीने की चमड़ी जल गई और मांस भी बाहर आ गया।

ब्लास्ट की आवाज सुनकर दौड़े लोग

मरने वाले का नाम जगमाल है जो मलवासा गांव का रहने वाला है। वह अपने मोबाइल को चार्जिंग लगा रहा था उसे दौरान परिवार के बाकी लोग घर के बाहर बैठे हुए थे। अचानक उन्हें ब्लास्ट की आवाज सुनाई दी। जब परिवार के बाकी लोग घर के अंदर पहुंचे तो उन्हें मोबाइल के टुकड़े बिखरे मिले और जगमाल खुद फर्श पर पड़ा था जिसके सीने पर बिजली का बोर्ड पड़ा था। घर वालों ने सबसे पहले बिजली के कनेक्शन को हटाया और फिर उसे अस्पताल लेकर गए।

डॉक्टर ने किया मृत घोषित

हॉस्पिटल पहुंचते ही डॉक्टर ने जगमाल को अमृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पूरा परिवार मजदूरी पर निर्भर है और डेली कमाता डेली खाता है। जगमाल के 15 और 16 साल के दो बेटे हैं। दोनों ही अभी स्कूल की पढ़ाई कर रहे हैं।

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 21 August 2026: दिल्ली से राजस्थान तक बदला मौसम, कहीं भारी बारिश तो कहीं गरज-चमक का अलर्ट
Weather Update 20 August 2026: यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान का खतरा, जानिए दिल्ली-NCR,महाराष्ट्र का हाल