मदर्स डे पर पढ़िए सासू मां को सलाम करने वाली खबर: बेटे की मौत के बाद बहू के लिए किया शानदार काम

Published : May 12, 2024, 10:11 AM IST
Sikar news

सार

मदर्स डे पर आपने कई मांओं की कहानी सुनी होगी और पढ़ी होगी। लेकिन आज जानिए एक ऐसी सासू मां की कहानी जो आपका दिल खुश कर देगी। जिसने बेटे की मौत के बाद अपनी विधवा बहू के लिए सुहाग लेकर आई। उसे  पढ़ाया लिखाया फिर अपनी विधवा बहू की दूसरी शादी भी की।  

सीकर. राजस्थान के लिए हमेशा से एक बात चलती आई है कि यहां बहू को सास के दबाव में रहना पड़ता है। मतलब उन पर सास कई तरह की रोक-टोक लगाती है। लेकिन इस राजस्थान में एक सास ऐसी भी है जिसने अपने बेटे की मौत के बाद अपनी बहू को ही बेटी माना। जिन्होंने 5 साल तक तो उसे पढ़ाया लिखाया और फिर अपनी विधवा बहू की दूसरी शादी भी की।

ऐसी सासू मां को दिल से सलाम

दरअसल, हम बात कर रहे हैं राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर इलाके के ढांढण गांव की कमला देवी की। जिनके बेटे शुभम की शादी सुनीता से हुई। एमबीबीएस करने के लिए शुभम विदेश गया लेकिन वहां ब्रेन स्ट्रोक होने से उसकी मौत हो गई। कमला देवी के बड़े बेटे रजत बताते हैं कि जब शादी हुई तो हमने कोई भी दहेज नहीं लिया।

जिसने विधवा बहू के लिए ला दिया सुहाग

भाई की मौत हो जाने के बाद सबसे पहले तो सुनीता को एमए,बीएड की पढ़ाई करवाई और अन्य भी कई सरकारी नौकरी की तैयारी करवाई। इसी बीच सुनीता का चयन हिस्ट्री लेक्चर के पद पर हो गया। इसके बाद उनकी शादी अब मुकेश मावलिया से करवाई गई है। जो भी एक सरकारी अधिकारी है। मुकेश की पत्नी की भी कई समय पहले एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी।

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Today: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में बदला मौसम, जानें कहां भारी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी