इस महिला कांस्टेबल का राज पता चलते ही SP ने तुरंत किया सस्पेंड, फिर भी हजारों लोग हैं उसके फॉलोअर्स

Published : May 03, 2023, 05:19 PM ISTUpdated : May 03, 2023, 08:09 PM IST

राजस्थान में आए दिन पुलिस के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। अब नागौर जिले की एक महिला हैड कांस्टेबल के बारे में जो सच पता चलो जिले के एसपी ने उन्हें बिना सोचे-समझे तुरंद सस्पेंड कर दिया।

PREV
16

हाल ही में राजस्थान के नागौर जिले की एक महिला हेड कांस्टेबल को एसपी ने आदेश जारी कर सस्पेंड किया है। दरअसल यह महिला हेड कॉन्स्टेबल लोगों को हनी ट्रैप के जाल में फंसाने वाली महिला की पैरवी कर रही थी। जब इस बात का पता पुलिस को लगा तो पुलिस ने एसपी को मामले से अवगत करवाया। तो एसपी ने इसे सस्पेंड किया है।

26

दरअसल, नागौर इलाके में एक महिला आरोपी ने एक गैंग बना रखी थी जो इलाके में दौलतमंद और हाईप्रोफाइल लोगों को सिलेक्ट कर उन्हें हनीट्रैप के मामले में फंसाती थी।

36

इस महिला हेड कांस्टेबल राजकुमारी मीणा पर आरोप है कि यह उस हनी ट्रैप गैंग के सदस्य से परिचित थी और समझौता कराने की आड़ में बड़ी राशि भी ऐंठती थी।

46

इस पूरे मामले को लेकर ही एसपी राममूर्ति जोशी ने महिला हेड कांस्टेबल के खिलाफ जांच करने के लिए एक कमेटी का गठन किया था। जब कमेटी की रिपोर्ट सही आई तो उसके बाद एसपी ने महिला हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है।

56

अब इस महिला कांस्टेबल के खिलाफ विभागीय जांच चल रही है, इस दौरान इसका मुख्यालय भी नागौर पुलिस लाइन में ही रहेगा।  जांच पूरी नहीं हो जाने तक राजकुमारी मीणा संस्पेंड ही रहेंगी।

66

यह महिला हेड कॉन्स्टेबल सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस है जो अपनी अलग-अलग तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी है। इसके फेसबुक पर हजारों फॉलोअर हैं।

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories