राजस्थान में बड़ा हादसा: गैस लीक से फैक्ट्री मालिक तक की मौत, कई जानवर-पशु भी मारे गए

Published : Apr 01, 2025, 10:46 AM ISTUpdated : Apr 01, 2025, 12:44 PM IST
big accident in Rajasthan

सार

nitrogen gas leaked in a factory  beawar : राजस्थान के ब्यावर में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक फैक्ट्री में नाइट्रोजन गैस लीक होने से हड़कंप मच गया है। फैक्ट्री मालिक भी मौत हो गई।

ब्यावर, राजस्थान के ब्यावर में सोमवार रात एक तेजाब फैक्ट्री में नाइट्रोजन गैस रिसाव की घटना से अफरा-तफरी मच गई। गैस लीक होने से फैक्ट्री मालिक सुनील सिंघल की मौत हो गई, जबकि 60 से अधिक लोग प्रभावित हुए। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रभावित लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया और फैक्ट्री को सीज करने के आदेश जारी किए।

 कैसे हुई ब्यावर फैक्ट्री में नाइट्रोजन गैस लीक

यह घटना ब्यावर के बाड़िया क्षेत्र स्थित एक रसायन फैक्ट्री में रात करीब 10 बजे हुई। जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री के गोदाम में खड़े एक टैंकर से नाइट्रोजन गैस का रिसाव हो गया। रिसाव इतनी तेजी से हुआ कि कुछ ही मिनटों में गैस पूरे इलाके में फैल गई। आसपास के लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी, आंखों में जलन महसूस हुई और कई लोग अचेत हो गए।

फैक्ट्री मालिक सुनील सिंघल की गैस रिसाव से मौत

फैक्ट्री मालिक सुनील सिंघल ने गैस रिसाव को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन लगातार गैस के संपर्क में रहने से उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत अजमेर के जेएलएन अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

कई पालतू और आवारा पशुओं भी मारे गए

गैस रिसाव से 60 से अधिक लोग प्रभावित हुए, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रशासन ने तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कर प्रभावित लोगों को सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया। कई पालतू और आवारा पशुओं की भी इस गैस की चपेट में आने से मौत हो गई।

ब्यावर प्रशासन ने उठाए सख्त कदम

सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रात 11 बजे तक गैस रिसाव पर काबू पा लिया गया। एहतियातन पूरे इलाके को खाली करवा दिया गया और प्रभावित क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।

ब्यावर फैक्ट्री सीज, जांच के आदेश

जिला कलेक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत ने घटना को गंभीरता से लेते हुए फैक्ट्री को सीज करने और सुरक्षा मानकों की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इलाके में दहशत का माहौल

हालांकि प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है, लेकिन स्थानीय लोगों में अब भी डर का माहौल बना हुआ है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त नियम लागू किए जाएंगे और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jaipur Honor Killing: 25 में पति की मौत, 30 में हुआ प्यार तो ससुराल वालों ने दोनों को जिंदा जलाया
कौन हैं कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की दुल्हन, जयपुर में कर रहे भव्य शादी