पाली में दर्दनाक हादसा: एक झपकी ने बिछा दी 4 लाशें, पूरा परिवार खत्म

Published : May 02, 2025, 08:53 AM ISTUpdated : May 02, 2025, 06:50 PM IST
Pali accident news

सार

Pali accident news : पाली में भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मुंबई से लौट रही इनोवा कार ट्रक से टकराई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।

पाली। Pali accident news : राजस्थान के पाली जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने चार जिंदगियां लील लीं। यह हादसा ब्यावर-पिंडवाड़ा हाईवे पर तड़के करीब चार बजे हुआ, जब एक तेज रफ्तार इनोवा कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से जा भिड़ी। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में पति-पत्नी-बेटा शामिल हैं।

मुंबई से लौट रहे थे अपने गांव

टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन में सवार सात लोगों में से चार की जान चली गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में सवार सभी लोग पाली जिले के डायलाना कलां गांव के निवासी थे, जो मुंबई से एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने अपने गांव लौट रहे थे।

पाली हादसे में इन चार लोगों की मौत

हादसे में सुरेश रावल की पत्नी और बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विष्णु रावल के पुत्र उत्तम ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। चौथी मौत एक अन्य महिला की हुई। वहीं, घायल हर्षिता (18) की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसे जोधपुर रेफर किया गया है। अन्य दो घायलों अनीता और दिया का सुमेरपुर अस्पताल में इलाज जारी है।

लड़की ड्राइव कर रही थी कार…

पुलिस जांच में सामने आया है कि कार चला रही युवती को एयरबैग खुलने से हल्की चोटें आई हैं और उसकी जान बच गई। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि चालक को नींद की झपकी आई, जिसके चलते यह भीषण टक्कर हुई। सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और क्षतिग्रस्त वाहन को क्रेन से हटवाया गया। मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। इस हादसे ने पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Today: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में बदला मौसम, जानें कहां भारी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी