पहले दोस्ती फिर प्यार, अब दो लड़कियां एक साथ बोलीं, हमारी शादी करवाओ...

Published : Jun 17, 2024, 09:40 AM IST
pali girl

सार

लड़के को लड़की से या लड़की को लड़के से प्यार हो जाए और वे शादी के लिए जिद करें तो समझ में भी आता है। लेकिन राजस्थान में दो लड़कियों को एक दूसरे से प्यार हो गया है। वे दोनों एक दूसरे से शादी करवाने की जिद पर अड़ी हैं।

पाली. राजस्थान के पाली जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पुलिस थाना सुर्खियों में है। यहां पर ना तो कोई अपराध हुआ और ना ही किसी अपराधी को पकड़ा गया। यहां दो लड़कियां पुलिस थाने पहुंची जिन्होंने पुलिस को कहा कि थानेदार साहब हमारी शादी करवा दो हम एक दूसरे के बिना नहीं रह सकती।

पुलिस से भी नहीं समझीं लड़कियां

दोनों लड़कियां पुलिस थाने पहुंची और थानेदार को बात बताने के बाद काफी देर तक अपनी बात पर अड़ी रही। करीब 3 घंटे तक पुलिस ने उन्हें समझाया लेकिन वह समझने को तैयार ही नहीं थी।

घरवालों से भी नहीं मानीं

उसके बाद दोनों के परिजन भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी दोनों लड़कियों को काफी समझाया लेकिन दोनों ने एक भी नहीं सुनी। इसके बाद उन्हें सखी सेंटर पर भेजा गया। जानकारी के अनुसार दोनों ग्रामीण क्षेत्र की रहने वाली।

दोस्ती, फिर प्यार

जिनके घर भी पास-पास में है। एक की उम्र 20 साल और दूसरी की उम्र 25 साल है। दोनों काफी लंबे समय से दोस्त थी और फिर दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। हालांकि अब इस बात को लेकर गांव वाले और परिवार वाले सभी हैरान है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Today: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में बदला मौसम, जानें कहां भारी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी