राजस्थान में बड़ा हादसा: स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी, कई मासूमों की मौत

Published : Dec 08, 2024, 12:14 PM IST
pali road accident

सार

पाली में दर्शन यात्रा के दौरान स्कूली बस पलटने से 3 बच्चियों की मौत, 14 घायल। ब्रेक फेल होने के कारण हुआ हादसा, 55 बच्चे थे बस में सवार।

पाली. राजस्थान के पाली जिले के देसूरी नाल में रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। जहां स्कूली बच्चों से भरी एक बस बेकाबू होकर पलट गई। जिनमें से तीन बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 14 अन्य बच्चे घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि बस में कुल 55 बच्चे सवार थे।

बस महात्मा गांधी स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही थी…

यह हादसा तब हुआ जब राछिया, आमेट कस्बे के के महात्मा गांधी स्कूल के बच्चे परशुराम महादेव मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे। बस चारभुजा से देसूरी की ओर बढ़ रही थी, जब पंजाब मोड घाटी में बस के ब्रेक फेल हो गए और वह पलट गई।हादसे की जानकारी मिलते ही देसूरी और चारभुजा पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में मदद की और घायल बच्चों को बस से निकाला। मौके पर मौजूद तीन बच्चियों की मौत हो चुकी थी। घायलों को तुरंत चारभुजा और देसूरी के अस्पतालों में पहुंचाया गया।

घाटी पर आते ही अचानक बस के ब्रेक हो गए फेल…

देसूरी हॉस्पिटल में घायलों का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल का पूरा मेडिकल स्टाफ सक्रिय हो गया और इमरजेंसी सेवाएं शुरू कर दी गईं। घायल बच्चों को हर संभव इलाज और जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। देसूरी हॉस्पिटल में भर्ती एक घायल छात्र, विनोद ने बताया कि वह और उसके साथी परशुराम मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। बस में टीचर्स भी मौजूद थे। छात्र के मुताबिक पंजाब मोड घाटी में अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए, जिससे बस बेकाबू होकर पलट गई। इस दुखद हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल पैदा कर दिया है। प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Heatwave Alert: यूपी का बांदा 47.6°C के साथ बना सबसे गर्म शहर, दिल्ली-एमपी समेत कई राज्यों में लू, मई में 50°C का खतरा
रील बनाने के चक्कर में सिर पर रखी 15 लीटर की केतली, इसके बाद हुआ भयानक-WATCH VIDEO