5 साल में 15 राज्यों के 41 भर्ती परीक्षाओं के पेपरलीक: जानें कितने युवाओं का भविष्य बर्बाद हुआ

Published : Mar 06, 2024, 05:07 PM ISTUpdated : Mar 06, 2024, 05:09 PM IST
Paper leaks police recruitment exam

सार

सरकारी नौकरी की परीक्षा के पेपर एक्जाम से पहले ही लीक हो जाते हैं। देश में पिछले 5 सालों में 15 राज्यों में 41 भर्ती परीक्षाओं के पेपरलीक हो गए। जो परीक्षा शुरू होने से पहले ही वायरल हो गए। यूपी से लेकर राजस्थान और एमपी से तेलांगना तक पेपर लीक हुए।

जयपुर. जब भी बात पेपर लीक की आती है तो राजस्थान का नाम जुबां पर आए बिना नहीं रहता। जहां बीते 5 साल में कई भर्ती परीक्षाओं में पेपरलीक के मामले सामने आए। राजस्थान के अलावा अन्य भी कई प्रदेश में पेपर लीक हुए। जिसको लेकर लोकसभा में पेपरलीक बिल भी पास किया गया।

5 सालों में 15 राज्यों में 41 भर्ती परीक्षाओं के पेपरलीक

लेकिन क्या आप जानते हैं कि पेपरलीक की समस्या केवल राजस्थान ही नहीं बल्कि अन्य भी कई प्रदेशों में है। देश में पिछले 5 सालों में 15 राज्यों में 41 भर्ती परीक्षाओं के पेपरलीक हो गए। जो परीक्षा शुरू होने से पहले ही वायरल हो गए। इनमें ज्यादातर मामलों में परीक्षा का आयोजन वापस करवाया गया।

तेलंगाना और मध्य प्रदेश में भी हुए पेपर लीक

तेलंगाना और मध्य प्रदेश में पांच भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हुए। तेलंगाना में करीब 3800 पदों पर भर्ती निकली थी। जिसमें करीब 6.74 लाख स्टूडेंट रजिस्टर्ड थे। वहीं मध्य प्रदेश में 3690 पदों के लिए निकल गई भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुआ जिसमें डेढ़ लाख स्टूडेंट एग्जाम देने आए थे। जम्मू कश्मीर में भी तीन भर्ती परीक्षाओं के पेपरलीक हुए। वहीं हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा होने के बाद भी उसे रद्द कर दिया गया। क्योंकि यहां भी पेपर लीक हो गए थे।

कई नकल माफिया विदेश भाग चुके

यदि 15 राज्यों का औसत निकाला जाए तो करीब 2 लाख से ज्यादा पदों के लिए निकाली गई भर्ती परीक्षाओं के पेपरलीक हुए। हालांकि इस मामले को लेकर हर स्टेट में गिरफ्तारी भी हुई लेकिन मुख्य सरगनाओं के विदेश फरार होने के चलते उन्हें पकड़ा नहीं जा सकता है।

यूपी में 100-100 रुपए में बिके थे पुलिस परीक्षा के पेपर

बता दें कि उत्तर प्रदेश में 17 और 18 फरवरी 2024 को हुई सिपाही भर्ती परीक्षा के मामले में अभ्यर्थी की शिकायत पर मामला उजागर हुआ था। यूपी में 60 हजार पदों के लिए पुलिस भर्ती परीक्षा में 48 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। लेकिन पता चला कि परीक्षा का पेपर लीक हो गया। 100-100 रुपए में जिसे बेंचा गया था। बाद में पता चलने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्जाम ही रद्द कर दिया। अब 6 महीन बाद दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें-राजस्थान में ऐसे युवाओं के फ्यूचर हो रहा बर्बाद: DSP के बेटे ने 10 लाख में खरीदा SI परीक्षा का पेपर

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jaipur Honor Killing: 25 में पति की मौत, 30 में हुआ प्यार तो ससुराल वालों ने दोनों को जिंदा जलाया
कौन हैं कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की दुल्हन, जयपुर में कर रहे भव्य शादी