इस राज्य में मालगाड़ियों के लिए बन रहे नए स्टेशन, PM मोदी रेलवे स्पेशल कॉरिडर की दे रहे सौगात

Published : Mar 12, 2024, 10:23 AM ISTUpdated : Mar 12, 2024, 10:25 AM IST
Rajasthan News

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को राजस्थान के दौरे पर हैं। जहां पीएम मालगाड़ियों के लिए अलग रेलवे स्टेशन की सौगात देने जा रहे हैं। पीएम का यह कार्यक्रम 750 रेलवे स्टेशन पर  लाइव होगा।

जयपुर. राजस्थान सहित देश भर में लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता कभी भी लागू हो सकती है। लेकिन इससे पहले आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेलवे सेक्टर में राजस्थान को कई सौगात देने जा रहे हैं। आज अजमेर से दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का चंडीगढ़ तक विस्तार किया जा रहा है। इतना ही नहीं राजस्थान को आज 8 डेडिकेट कॉरिडोर रेलवे स्टेशन की सौगात भी मिलने जा रही है।

750 रेलवे स्टेशन पर पीएम मोदी का लाइव कार्यक्रम

दरअसल आज मोदी 85 हजार करोड़ रुपए की रेलवे से जुड़ी योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने जा रहे हैं। पूरे देश में 750 रेलवे स्टेशन पर इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होगा। जिनसे जनप्रतिनिधि भी जुड़ेंगे। कार्यक्रम के तहत सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी वंदे भारत को चंडीगढ़ के लिए रवाना करेंगे।

पीएम मोदी के इस ऐलान से किसको ज्यादा फायदा

इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यू रेवाड़ी, न्यू किशनगढ़,न्यू फुलेरा,न्यू श्रीमाधोपुर,न्यू भागेगा,न्यू साखुन,न्यू पचार मलिकपुर,न्यू डाबला और न्यू अटेली रेलवे स्टेशन शामिल है। यह तैयार होने के बाद प्रदेश के उद्योग जगत को बड़ा फायदा मिलने वाला है क्योंकि इन रेलवे स्टेशन पर केवल माल को लोड और खाली किया जाएगा। नहीं यहां से केवल मालगाड़ियों का ही संचालन होगा।

एक स्टेशन, एक उत्पाद स्टॉल का भी शुभारंभ

आमतौर पर हमेशा एक ही स्टेशन से सवारी गाड़ी और मालगाड़ी का संचालन होता है लेकिन यदि केवल ऐसे स्टेशन बनेंगे जहां माल की लोडिंग होगी तो सामान्य स्टेशन पर भी यात्रियों को राहत मिलेगी। इतना ही नहीं इसके तरीके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जयपुर,अलवर, दौसा और सीकर पर तैयार एक स्टेशन, एक उत्पाद स्टॉल का शुभारंभ करेंगे।

यह भी पढ़ें-पीएम मोदी ने 10 वंदे भारत एक्सप्रेस की दी सौगात, वर्चुअली किया उद्घाटन, मध्य प्रदेश में चार हुई संख्या

 

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Today: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में बदला मौसम, जानें कहां भारी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी